How to Get Rid of Stretch Marks: जब त्वचा तेजी से खिंचती या सिकुड़ती है तो स्ट्रेच मार्क्स आ जाते हैं। आमतौर पर गर्भावस्था, वजन बढ़ने या कम होने के कारण शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स आ जाते हैं। गर्भावस्था के बाद पेट, कमर, जांघों या स्तनों पर स्ट्रेच मार्क्स आना आम बात है। ये मार्क्स त्वचा के अत्यधिक खिंचाव के कारण होते हैं। हालांकि इन्हें पूरी तरह हटाना मुश्किल होता है, लेकिन कुछ घरेलू उपायों से इन्हें हल्का किया जा सकता है। इस लेख में गर्भावस्था के बाद स्ट्रेच मार्क्स कम करने के आसान घरेलू उपाय बताए जा रहे हैं।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा त्वचा के लिए बहुत लाभकारी होता है। यह त्वचा को हील करने में मदद करता है। रोजाना ताजा एलोवेरा जेल को शरीर की उस जगह पर लगाएं जहां स्ट्रेच मार्क्स हों। 15 मिनट तक एलोवेरा जेल को लगा रहने दें फिर गुनगुने पानी से धो लें।