फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care Routine: बढ़ती उम्र में अभिनेत्रियां कैसे रखती हैं अपनी स्किन का ध्यान ?

Mon, 19 May 2025 10:10 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप भी बढ़ती उम्र में अभिनेत्रियों की तरह ही ग्लो करना चाहती हैं तो पहले से ही कुछ बातों को जहन में उतारकर कुछ टिप्स फॉलो करने लगें।
विज्ञापन
1 of 7
बढ़ती उम्र में अभिनेत्रियां कैसे रखती हैं अपनी स्किन का ध्यान ? - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Skin Care Routine: 90 के दशक की कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जो आज के समय में भले ही पर्दे पर कम दिखती हैं, लेकिन उनकी खूबसूरती सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों में देखने को मिल जाती है। इन अभिनेत्रियों के खिले-खिले चेहरे को देखकर हर किसी के मन में एक न एक बार तो ये सवाल आता है कि आखिर ये इतनी खूबसूरत कैसे हैं ? आखिर इनके चेहरे पर बढ़त उम्र के निशान क्यों नहीं हैं ? आपके इन्हीं सवालों का जवाब लेकर हम आज आए हैं।

दरअसल, अभिनेत्रियां एक उम्र के बाद से अपनी स्किन का खास ध्यान रखने लगती हैं। इसके लिए वो स्किन केयर रूटीन फॉलो करती हैं और कुछ टिप्स को हमेशा ध्यान रखती हैं। यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, ताकि आपकी स्किन भी बढ़ती उम्र में खिली-खिली रहे। 
विज्ञापन

2 of 7
नियमित स्किन केयर है जरूरी - फोटो : Adobe stock
नियमित स्किन केयर है जरूरी

ये जानना आपके लिए बेहद जरूरी है कि उम्र चाहे जो भी हो लेकिन नियमित स्किन केयर रूटीन फॉलो करना हर किसी के लिए बेहद जरूरी है। सबसे पहले तो हर किसी को सीटीएम रूल फॉलो करना चाहिए। ये एक बेसिक स्किन केयर रूटीन होता है, जिससे त्वचा साफ, संतुलित और हाइड्रेटेड रहती है। दिन में दो बार सीटीएम रूल के तहत चेहरा साफ करें।
विज्ञापन

3 of 7
नियमित स्किन केयर है जरूरी - फोटो : Adobe stock
अपनी उम्र के हिसाब से रेटिनोल, हायलूरोनिक एसिड या विटामिन C युक्त सीरम का इस्तेमाल करना भी समय रहते शुरू कर दें, ताकि आपके चेहरे बढ़ती उम्र के लक्षण न दिखें। इन सबसे अलग सनस्क्रीन को तो अपनी जेब में ही रखना शुरू कर दें और हर तीन से चार घंटे में इसका इस्तेमाल करें। 

 

4 of 7
मेकअप से रहें दूर - फोटो : Adobe stock
मेकअप से रहें दूर

अभिनेत्रियां भले ही शूटिंग के दौरान कितना भी मेकअप कर लें, लेकिन एक समय के बाद वो मेकअप से दूरी बना लेती हैं। मेकअप का इस्तेमाल फिर वो सिर्फ उसी वक्त करती हैं, जब उन्हें कहीं जाना हो या फिर शूटिंग करनी हो।
विज्ञापन

5 of 7
मेकअप से रहें दूर - फोटो : Adobe stock
यदि मेकअप कर रही हैं तो सोने से पहले उसे सही तरह से साफ करना बेहद जरूरी है। अगर आप मेकअप के साथ ही सो जाएंगी तो इसका असर आपकी स्किन पर पड़ेगा। मेकअप खरीदते समय भी ये ध्यान रखें कि ये हाई-क्वालिटी और स्किन-फ्रेंडली हो, ताकि किसी तरह की एलर्जी का खतरा न रहे। 

 
विज्ञापन

6 of 7
सही ट्रीटमेंट है जरूरी - फोटो : Adobe stock
सही ट्रीटमेंट है जरूरी

एक उम्र के बाद स्किन पर ट्रीटमेंट लेना जरूरी हो जाता है। कई अभिनेत्रियां भी ये करती हैं। इन ट्रीटमेंट्स में माइक्रोडर्माब्रेशन, केमिकल पील, फेशियल मसाज  शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सही ट्रीटमेंट है जरूरी - फोटो : Adobe stock
यदि आप भी ऐसा ही कुछ ट्रीटमेंट कराने का प्लान कर रही हैं तो डर्माटोलॉजिस्ट से पहले अपनी स्किन की चेकिंग अवश्य कराएं। इसके अलावा हमेशा अच्छे क्लीनिक जाकर ही इस तरह के ट्रीटमेंट प्लान करें। वरना ये परेशानी खड़ी कर सकते हैं। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें