फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Keratin Treatment at Home: इन 5 चीजों की मदद से घर पर ही करें केराटिन, बाल हो जाएंगे रेशम से मुलायम

Tue, 22 Apr 2025 12:47 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप घर पर ही केराटिन ट्रीटमेंट करके अपने पैसे बचाने का सोच रही हैं तो यहां हम आपको इसका आसान तरीका बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
इन 5 चीजों की मदद से घर पर ही करें केराटिन - फोटो : Adobe stock
Keratin Treatment at Home: बालों को पोषण देने के लिए महिलाएं स्पा और सैलून जाकर केराटिन ट्रीटमेंट कराती हैं, जिसमें बालों की लंबाई के हिसाब से पैसे लगते हैं। अगर सिर्फ कंधे तक के बाल हैं तो आपको केराटिन ट्रीटमेंट के लिए तकरीबन 1500 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। सोचिए जब आपके बाल कमर तक लंबे होंगे तो बालों को पोषण देने में आपके कितने रुपये खर्च होंगे।

आपकी बचत के पैसे खर्च न हों, इसीलिए हम आपको घर पर ही केराटिन करना बताने जा रहे हैं। घर पर केराटिन करने के लिए आपको महज पांच चीजों की जरूरत पड़ेगी। खास बात ये पांचों चीजें आपको घर पर ही फ्री में मिल जाएगी। तो आइए बिना देर किए आपको घर पर केराटिन करना बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
चावल से केराटिन करने के लिए जरूरी सामान - फोटो : Adobe stock
चावल से केराटिन करने के लिए जरूरी सामान
  •  1 कप चावल
  •  2 कप पानी
  •  2 चम्मच एलोवेरा जेल
  •  1 चम्मच नारियल तेल 
  •  1 चम्मच शहद

 
विज्ञापन

3 of 7
चावल से केराटिन करने की विधि - फोटो : Adobe stock
विधि

चावल से घर पर केराटिन करने के लिए सबसे पहले आपको चावलों को अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद इसे दो कप पानी में मिक्स करके उबाल लें। इसे आपको तब तक उबालना है, जब तक कि चावल पक न जाए। जब चावल पूरी तरह से पक जाए तो इसे छान लें।

4 of 7
चावल से केराटिन करने की विधि - फोटो : Adobe stock
आपको चावल के पानी की केराटिन करने में जरूरत पड़ेगी। पानी को थोड़ा ठंडा होने दें और फिर उसमें सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें। याद रखें चावल का पानी उतना ही लें, जिसमें सामान मिलाने पर गाढ़ा पेस्ट तैयार हो जाए। यदि ये ज्यादा पतला होगा, तो ये पानी की तरह बह जाएगा।
विज्ञापन

5 of 7
चावल से केराटिन करने की विधि - फोटो : Adobe stock
सभी चीजों को मिक्स करने के बाद थोड़ी देर के लिए इसे रख दें। अब बारी आती है केराटिन के लिए बालों को तैयार करने की तो इसके लिए सबसे पहले अच्छे शैंपू की मदद से अपने बालों को धो लें, ताकि बालों और स्कैल्प में जमी गंदगी साफ हो जाए।
विज्ञापन

6 of 7
चावल से केराटिन करने की विधि - फोटो : Adobe stock
जब बालों को धो लें, तो हल्के गीले बालों में ही तैयार पेस्ट अप्लाई करें। चावल के इस पेस्ट को आपको स्कैल्प से लेकर बालों के छोर तक पर लगाना है। अब बालों को कम से कम एक घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें, ताकि इसका असर बालों पर ज्यादा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
चावल से केराटिन करने की विधि - फोटो : Adobe stock
अब एक घंटे के बाद अपने बालों को धो लें। चाहें तो इस बार बाल धोले के लिए शैंपू को स्किप कर सकते हैं। भले ही अगले दिन बालों को शैंपू से धो लें। इससे केराटिन ट्रीटमेंट का असर बालों में ज्यादा होगा। 

नोट- इस हेयर मास्क का इस्तेमाल पैच टेस्ट के बाद ही करें। यदि इनमें से कुछ चीज आपको सूट नहीं करती है तो इससे लगाने से बचें। 

डिसक्लेमर :
इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें