फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुटने और कोहनी के कालेपन से हैं परेशान, अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Tue, 13 Dec 2016 05:52 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
घुटने और कोहनी काले होने के कारण लड़कियां शॉर्ट्स या छोटी बाजू के कपड़े पहनने से कतराती हैं। इन हिस्सों पर कोई क्रीम भी काम नहीं करती और इनका कालापन दूर करना बहुत मुश्किल हो जाता है। लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे घेरलू नुस्खे जिन्हें अजमा आप घुटनों और कोहनी को चमका सकती हैं।
विज्ञापन

घुटनें और कोहनी के कालेपन से हैं परेशान, अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

2 of 7
- नींबू के रस और बेसन मिलाकर मिश्रण तैयार कर, इसे कोहनी और घुटनों पर रगड़ें। सूखने के बाद साफ पानी से धो लें। कुछ दिन रोज ऐसा करने से आपको फर्क दिखाई देगा। आप चाहें तो नींबू को एक चम्मच शहद के साथ मिलाकर भी लगा सकती हैं। समय नहीं है तो सिर्फ नींबू के छिलके भी रगड़ सकती हैं।
विज्ञापन

घुटनें और कोहनी के कालेपन से हैं परेशान, अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

3 of 7
- टमाटर को मलने से कोहनी और घुटनों का कालापन दूर होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो शरीर से गंदगी को बाहर निकालता है।

घुटनें और कोहनी के कालेपन से हैं परेशान, अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

4 of 7
- नहाने से आधा घंटे पहले कोहनी और घुटनों पर एलोवेरा जेल लगाएं। इससे त्वचा की नमी बरकरार रहती है।
विज्ञापन

घुटनें और कोहनी के कालेपन से हैं परेशान, अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

5 of 7
- बेकिंग सोडा को दूध के साथ मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को कोहनी और घुटनों पर थोड़ी देर मलें और फिर धो दें। जब तक असर ना दिखाई दे आप ये पेस्ट लगा सकती हैं।
विज्ञापन

घुटनें और कोहनी के कालेपन से हैं परेशान, अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

6 of 7
- शहद, दूध और हल्दी को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसे बीस मिनट कर कोहनी और घुटनों पर लगे रहने दें। जब सूख जाए तो हाथों को थोड़ा गीला कर दो मिनट तक इसे मलें। आपको जल्द ही असर दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घुटनें और कोहनी के कालेपन से हैं परेशान, अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

7 of 7
- जैतून के तेल में चीनी मिलाकर स्क्रब तैयार कर लें। इस घरेलू स्क्रब को कोहनी और घुटनों पर रगड़ें। ये जमी हुई मैल हटाता है और त्वचा को कोमल बनाता है।

- नहाने से पहले शरीर में खासतौर से कोहनी और घुटनों पर अच्छी तरह नारियल के तेल से मालिश करें। ये आपकी त्वचा पर गंदगी नहीं जमने देता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें