फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rice Gel: चेहरे के लिए रामबाण है चावल और एलोवेरा से बना जेल, जानें इसे बनाने और इस्तेमाल का तरीका

Fri, 21 Feb 2025 04:18 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चावल और एलोवेरा दोनों ही प्राकृतिक रूप से त्वचा को निखारने और हाइड्रेट करने में मदद करते हैं। ऐसे में आप इसका चेल बनाकर स्किन केयर में कर सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
चेहरे के लिए रामबाण है चावल जेल, जानें इसे बनाने और इस्तेमाल का तरीका - फोटो : Adobe stock
Rice Gel: यदि आप ग्लोइंग और दमकती त्वचा पाना चाहते हैं तो उसके लिए या तो महंगे-महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं, वरना घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। आज के समय में ज्यादातर लोग घरेलू नुस्खे अपनाना पसंद करते हैं। यदि आप भी उन लोगों में से हैं, जिन्हें घरेलू चीजें इस्तेमाल करना पसंद है तो यहां हम आपको एक ऐसे जेल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से आपका चेहरा खिल उठेगा।

हम बात कर रहे हैं चावल और एलोवेरा से बने जेल की, जो आपका चेहरा दमकाने में आपकी मदद उठेगा। इसका इस्तेमाल आप पैच टेस्ट के बाद कर सकते हैं। यहां हम आपको न सिर्फ से जेल तैयार करना बताएंगे, बल्कि इसके इस्तेमाल का सही तरीका भी बताएंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
चावल और एलोवेरा से फेस जेल बनाने का सामान - फोटो : instagram
चावल और एलोवेरा से फेस जेल बनाने का सामान
  • 1/2 कप चावल
  • 2 चम्मच एलोवेरा जेल
  • 1 कप पानी  
  • 1 चम्मच गुलाब जल
  • 1 विटामिन E कैप्सूल
 
विज्ञापन

3 of 6
चावल और एलोवेरा से फेस जेल बनाने की विधि - फोटो : freepik.com
बनाने की विधि

चावल का जेल बनाने के लिए चावल को धोकर 30 मिनट तक पानी में भिगो दें। इसके बाद इन चावलों को एक कप पानी में तब तक उबालें, जब तक कि ये पूरी तरह से नरम न हो जाए।

4 of 6
चावल और एलोवेरा से फेस जेल बनाने की विधि - फोटो : Istock
जब ये नरम हो जाए और पानी हल्का गाढ़ा हो जाए, तो इसे छानकर ठंडा करें। अब इसे एक बार मिक्सी में पीस लें और महीन जेल जैसा छान लें।
विज्ञापन

5 of 6
चावल और एलोवेरा से फेस जेल बनाने की विधि - फोटो : Freepik.com
इस जेल को पूरी तरह से ठंडा करके इसमें 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद गुलाब जल और विटामिन E कैप्सूल भी मिला सकते हैं। आखिर में इसे एयरटाइट कंटेनर में पैक कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऐसे करें इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
ऐसे करें इस्तेमाल

इस जेल को चेहरे पर लगाने के लिए पहले चेहरे को अच्छी तरह से धो लें। अब साफ चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं। इसे 15-20 मिनट* तक लगा रहने दें। आखिर में इसे गुनगुने पानी से धो लें। इसे हफ्ते में 3-4 बार इस्तेमाल करें और कुछ दिनों में ही आपको ग्लोइंग और सॉफ्ट स्किन नजर आने लगेगी।

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें