फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिगरेट पीने की वजह से होठ पड़ गए हैं काले, अपनाएं ये टिप्स

Tue, 10 Apr 2018 02:44 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
अक्सर आपने देखा होगा कि जो लोग सिगरेट पीते हैं उनके होठ काले पड़ जाते हैं। ऐसे में वह काफी परेशान हो जाते हैं और कई तरीके के उपाय खोजने लगते हैं। इसके अलावा सर्दियों में भी होठों के फटने की शिकायत रहती है। आज जानते हैं कि कैसे घर पर ही स्क्रब बनाकर होठों की समस्या से निजात मिल सकती है।
विज्ञापन

सिगरेट पीने की वजह से होठ पड़ गए हैं काले, अपनाएं ये टिप्स

2 of 7
बेकिंग सोडा स्क्रब
एक चम्मच बेकिंग सोडा में एक चम्मच चीनी और कुछ बूंदे तेल की मिलाएं। इस मिश्रण को 10-15 सेकेंड के लिए होठों पर मलें फिर धो लें। इससे आपको होठ अच्छे हो जाएंगे।
विज्ञापन

सिगरेट पीने की वजह से होठ पड़ गए हैं काले, अपनाएं ये टिप्स

3 of 7
शहद और चीनी का स्क्रब
एक चम्मच चीनी में चार-पांच बूंदें शहद की मिलाएं और दो मिनट तक इससे होठों की मसाज करें। फिर गुनगुने पानी से धो लें। इसके बाद पेट्रोलियम जेली जरूर लगा लें।  

सिगरेट पीने की वजह से होठ पड़ गए हैं काले, अपनाएं ये टिप्स

4 of 7
कॉफी स्क्रब
इसे बनाने के लिए कॉफी बीन्स को पीस लें और उसमें दूध मिलाएं। इस मिश्रण से कुछ देर तक होठों की मसाज करें फिर गुनगुने पानी से धो लें। इससे होठ गुलाबी और मुलायम बनते हैं।
विज्ञापन

सिगरेट पीने की वजह से होठ पड़ गए हैं काले, अपनाएं ये टिप्स

5 of 7
वनीला स्क्रब
दो चम्मच चीनी में आधा चम्मच शहद, वनीला एसेंसे की कुछ बूंदे और आधा चम्मच जैतून का तेल मिलाएं। इस मिश्रण से दस सेकेंड के लिए होंठो पर स्क्रब करें फिर धो लें। आपके होठ कोमल
बन जाएंगे।
विज्ञापन

सिगरेट पीने की वजह से होठ पड़ गए हैं काले, अपनाएं ये टिप्स

6 of 7
ऑलिव ऑयल स्क्रब
एक चम्मच चीनी और कुछ बूंदे जैतून के तेल की मिलाकर पेस्ट बनाएं और होठों पर लगाकर मसाज करें। ये आपके होठों की नमी बनाए रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिगरेट पीने की वजह से होठ पड़ गए हैं काले, अपनाएं ये टिप्स

7 of 7
टूथब्रश से स्क्रब
कोमल ब्रिसल वाला टूथब्रश लें और इसे हल्के हाथ से होठों पर मलें। इससे होठों की बाहरी परत से मृत कोशिकाएं निकल जाती हैं और होठ मुलायम बनते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें