फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केमिकल से बालों का रंग उड़ गया तो घर पर लगाएं प्रोटीन का हेयर मास्क, वापस लौट आएगी चमक

Thu, 10 Dec 2020 05:54 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बालों में लगातार कलर लगाने और केमिकल वाले ट्रीटमेंट की वजह से बालों का रंग उड़ जाता है। वहीं बाल रूखे और बेजान से नजर आने लगते हैं।  जिसकी वजह होती है बालों के कैरोटिन और अमीनो एसिड के टूटने की वजह से होते हैं। बालों में खास प्रकार का प्रोटीन होता है। जिसकी कमी बालों को कमजोर और बेरंग बना देती है। वैसे तो सैलून में कई सारे प्रोटीन वाले ट्रीटमेंट उपलब्ध होते हैं। लेकिन अगर आप सैलून जाकर बालों में ये ट्रीटमेंट नहीं ले पा रहें तो घर पर ही इसे बनाकर ट्राई करें। इसे बनाना बेहद आसान है। तो चलिए जानें कैसे घर पर ही प्रोटीन वाले पैक से बालों में नई जान फूंकी जा सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
hair - फोटो : pixabay
अगर आप सैलून जाकर प्रोटीन ट्रीटमेंट नहीं लेना चाहते तो घर पर भी इसे बनाया जा सकता है। क्योंकि सैलून में इसकी अच्छी खासी कीमत देनी होती है। वहीं घर पर इसे कुछ चीजों को मिलाकर बनाया जा सकता है। जिससे डैमेज बाल स्वस्थ और बेहतर रंग में नजर आने लगेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
egg
बालों का प्रोटीन पैक बनाने के लिए इन चीजों की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले पिसी हुई अलसी के बीज दो चम्मच, नारियल का तेल चार चम्मच, फुल क्रीम मिल्क एक कप, अंडे का पीला भाग एक चम्मच, मेयोनीज दो से तीन चम्मच।

4 of 5
flex seed
प्रोटीन पैक बनाने के लिए सबसे पहले अलसी के बीज से जेल बना लें। इसे बनाने के लिए एक पैन में अलसी का पाउडर डालें। उसमें दूध और एक कटोरी पान डालकर मिक्स कर लें। धीमी आंच पर करीब दस मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें। जब ये ठंडा होकर गाढा हो जाए तो इसे छानकर कटोरी में रख लें। एक कटोरी में अंडे का पीला भाग लें, उसमें अलसी वाला जेल के साथ बाकी चीजों को मिला दें। आपका प्रोटीन से भरपूर हेयर पैक तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shampoo
हेयर मास्क को लगाने से पहले बालों को अच्छे से सुलझा लें। जिससे कि बाल टूटे नहीं। अब छोटे-छोटे बालों को कई भाग में करके इस प्रोटीन हेयर पैक को लगाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें