Hair Care Tips: अगर आपके बाल भी झड़ रहे हैं और आप गंजे होने की कगार पर हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखें। हो सकता है कि आपके द्वारा की गई कुछ गलतियां ही आपको गंजा कर रहीं हों।
विज्ञापन
1 of 6
लड़कों की ये आदतें उन्हें गंजा कर सकती हैं!
- फोटो : अमर उजाला
Hair Care Tips: बाल झड़ना आज के समय में बहुत आम समस्या बन गई है। तनाव, गलत खान-पान, हार्मोनल बदलाव और प्रदूषण जैसी वजहों से ये समस्या और बढ़ गई है। कई बार तो लोग इसे इग्नोर कर देते हैं। उन्हें लगता है कि मौसम के बदलाव की वजह से उनके बाल झड़ रहे हैं।
खासतौर पर पुरुषों के साथ तो ऐसा होता ही है। यही वजह है कि पुरुष कम उम्र में ही गंजेपन का शिकार होने लगते हैं। पर, क्या आप जानते हैं कि कई बार लगातार बाल झड़ना और गंजापन का खतरा केवल आनुवांशिक नहीं होता, कई बार गलत दिनचर्या और देखभाल की कमी भी इसका कारण बनती है।
ऐसे में सही देखभाल और कुछ जरूरी उपाय अपनाकर आप बालों को मजबूत और घने बनाए रख सकते हैं। अगर आप समय रहते सावधानी बरतें और उचित उपचार अपनाएं, तो गंजेपन से बचा जा सकता है और बालों की प्राकृतिक चमक भी बनी रहती है। यहां हम कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो ज्यादातर पुरुष करते ही हैं।
विज्ञापन
2 of 6
बहुत ज्यादा हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल
- फोटो : Freepik
1. बहुत ज्यादा हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल
आज के समय में लड़के भी हर दिन अपने बालों को स्टाइल करते हैं। इसके लिए वो भी तमाम तरह के हेयर प्रोडक्ट भी इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में हेयर जेल, हेयर वैक्स, स्प्रे का रोजाना इस्तेमाल बालों को नुकसान पहुंचा सकता है और बालों की जड़ों को कमजोर कर सकता है।
विज्ञापन
3 of 6
गुनगुने या गर्म पानी से रोज़ाना धोना
- फोटो : Adobe Stock
2. गुनगुने या गर्म पानी से रोज़ाना धोना
अभी जब सर्दी का मौसम शुरू हो गया है तो ज्यादातर लोग अपने बालों को भी गर्म पानी से ही धोते हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। दरअसल, ये समझना जरूरी है कि अत्यधिक गर्म पानी बालों के प्राकृतिक तेल को खत्म कर देता है, जिससे बाल रूखे और टूटने लगते हैं। ऐसे में बालों को गर्म पानी से कतई न धोएं।
4 of 6
बालों में जोर से कंघी करना
- फोटो : Freepik
3. बालों में जोर से कंघी करना
जल्दबाजी के चक्कर में लोग अक्सर गीले बालों में जोर-जोर से कंघी करते हैं, जिससे बालों की जड़ें काफी हद तक कमजोर होने लगती हैं। ऐसे में पहले तो अपने बालों को पूरी तरह से सूखने दें। जब बाल सूख जाएं तो कंघी की मदद से उन्हें सेट करें लेकिन धीरे-धीरे।
विज्ञापन
5 of 6
सिर पर लगातार टोपी, कैप या हेलमेट पहनना
- फोटो : एआई
4. सिर पर लगातार टोपी, कैप या हेलमेट पहनना
सिर पर घिसाव और पसीने के कारण बाल कमजोर होते हैं और डैंड्रफ की समस्या भी बढ़ती है। इसलिए यदि आप लगातार कैप या हेलमेट कैरी करके रखते हैं, तो ये गलती न करें। बीच-बीच में बालों और स्कैल्प में हवा लगने दें, ताकि स्कैल्प का पसीना सूख सके।
अधिकतर लड़के तेल लगाना छोड़ देते हैं, जबकि ये बालों की जड़ों को पोषण देने और बालों को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है। इसलिए हफ्ते में कम से कम तीन बार तो अपने बालों में तेल से मसाज अवश्य करें। ये बालों के लिए काफी जरूरी है।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।