दरअसल, नेल पॉलिश रिमूवर में एसीटोन नामक एक सॉल्वेंट केमिकल होता है, जो इसे पतला करने का काम करता है। हालांकि लंबे समय तक इस केमिकल के संपर्क में रहने से सिरदर्द और दिल की धड़कने तेज हो जाती हैं और सांस लेने की समस्या पैदा हो सकती है। यही नहीं इससे मेटाबॉलिज्म भी धीमा पड़ सकता है। यही नहीं इससे नाखून का रंग भी पीला पड़ने लगता है, जो लंबे समय तक ठीक नहीं होता।