How To Make Hair Mask For Healthy Hair: लगातार बढ़ते प्रदूषण और खराब खान-पान का सीधा असर लोगों के बालों पर दिखने लगा है। इनकी वजह से हर दूसरा व्यक्ति बालों के रूखेपन, तेज हेयर फॉल, डैंड्रफ और दोमुंहे बालों से परेशान रहने लगा है। आज के समय में तो ये सब आजकल आम समस्याएं बन चुकी हैं।
बहुत से लोगों को लगता है कि महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट आपको फायदा पहुंचाएंगे, लेकिन केमिकल से भरपूर प्रोडक्ट्स से ज़्यादा असर नहीं होता, उल्टा नुकसान हो सकता है। ऐसे में अगर आप घरेलू प्राकृतिक हेयर पैक ट्राई करना चाहते हैं तो ये लेख आपके लिए सबसे सही है। दरअसल, इन दो हेयर मास्क से बालों की कई दिक्कतें चुटकियों में दूर हो सकती हैं।
विज्ञापन
2 of 7
पहला हेयर मास्क
- फोटो : freepik
1. पहला हेयर मास्क
पहले हेयर मास्क को बनाने के लिए आपको 2 चम्मच दही, 1 चम्मच मेथी पाउडर या रातभर भीगी हुई मेथी और 1 चम्मच नींबू का रस चाहिए होगा।
विज्ञापन
3 of 7
हेयर मास्क बनाने का तरीका
- फोटो : Freepik.com
हेयर मास्क बनाने का तरीका
अब अगर ये तैयार करना चाहते हैं तो सबसे पहले तो सभी सामग्री को मिलाकर पेस्ट बना लें। इसके बाद इस पेस्ट को अपने बालों के सिरों से लेकर स्कैल्प पर अप्लाई करें। अब इसे कम से कम एक घंटे तक लगा रहने दें। 30–40 मिनट बाद माइल्ड शैंपू से धो लें। इससे आपके बालों को अवश्य ही फायदा होगा।
4 of 7
मिलेंगे ये फायदे
- फोटो : Adobe stock
मिलेंगे ये फायदे
डैंड्रफ कम करता है
बालों का झड़ना रोकता है
स्कैल्प को ठंडक मिलती है
विज्ञापन
5 of 7
दूसरा हेयर मास्क
- फोटो : Freepik.com
2. दूसरा हेयर मास्क
इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आपको 2 चम्मच एलोवेरा जेल, 1 चम्मच आंवला पाउडर और 1 चम्मच नारियल तेल की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन
6 of 7
हेयर मास्क बनाने का तरीका
- फोटो : instagram
हेयर मास्क बनाने का तरीका
इसे बनाने के लिए सबसे पहले तो सभी सामग्री मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। इब इस पेस्ट को अपने बालों की जड़ों में अच्छी तरह लगाएं और हल्के हाथों से मालिश करें। इसे आप कम से कम एक घंटे तक ऐसे ही रख सकते हैं। एक घंटे के बाद जब आप अपने बालों को धोएंगे तो इसका असर देखने को मिलेगा।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।