फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी और मोबाइल देखकर आंखों में आ गई है सूजन तो घर में रखी ये चीजें आएंगी काम

Fri, 24 Apr 2020 09:14 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
लॉकडाउन के कारण बाहर आना-जाना बंद है। ऐसे में लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। दिनभर घर में रहते हुए टीवी और मोबाइल देखकर दिन गुजार रहे हैं तो आंखों के आसपास सूजन होना स्वाभाविक है। इसके साथ ही आंखें बहुत थकी हुई सी नजर आने लगती है। जिसका कोई उपाय समझ में नहीं आता है। अगर आपके साथ भी ऐसी समस्या हो गई है तो घर में रखी इन चीजों से पफी आईज से छुटकारा मिल जाएगा। आगे की स्लाइड में जानें क्या हैं वो चीजें।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : Social media
तेल
घर पर मेकअप छुड़ाने या फिर सिर में मालिश करने के लिए जैतून या नारियल का तेल तो रखती ही होंगी। बस इसके इस्तेमाल से आंखों के आसपास की सूजन को दूर भगाया जा सकता है। तेल को लेकर सिर पर अच्छे से मसाज कीजिए। रोजाना की मालिश आंखों की थकान को मिटाने के लिए काफी होगी।

 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : Pixabay
ठंडी कॉफी
आंखों के आसपास की सूजन की दूर करने के लिए कॉफी का इस्तेमाल बहुत बार बताया गया होगा। जी हां ये पफी आईज के लिए काफी फायदेमंद है। बहुत ज्यादा थकी हुई आंखें महसूस हो रही हैं तो बर्फ की ट्रे में कॉफी को पानी में मिलाकर गर्म कर लें। अब ठंडा करके आइस ट्रे में पलट कर फ्रीजर में डाल दें। अब सुबह उठने पर सूजी हुई आंखें दिखें तो बस एक टुकड़े को लेकर इससे आंखों के आसपास लगाएं। ऐसा करने से थकी हुईं आंखों से छुटकारा मिल जाएगा।


 

4 of 5
- फोटो : social media
ग्रीन टी
आंखों की थकावट दूर करने के लिए ग्रीन टी भी काम आएगी। पीने के लिए ग्रीन टी बना रही हैं तो थोड़ी सी अलग रख कर ठंडी कर लें। अब इसमें कॉटन पैड डुबोकर इसे आंखों के ऊपर रखकर लेट जाएं। कुछ ही देर में आराम महसूस होने लगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऐलोवेरा
हर तरह की ब्यूटी से संबंधित समस्या हो उसका सबसे पहला इलाज ऐलोवेरा जेल में खोजिए। ऐलोवेरा जेल बाल से लेकर त्वचा और चेहरे की सुंदरता से जुड़ी हर समस्या का समधान हो जाएगा। ऐलोवेरा जेल के गूदे को लेकर आंखों के आसपास लगाकर आंखें बंद कर लेट जाएं। कुछ देर बाद इसे साफ कर लें। ये भी पफी आईज को कम करने में मदद करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें