Split Ends Treatment at Home: बारिश के मौसम में ज्यादातर लोग बालों से संबंधित समस्याओं से परेशान रहते हैं। खासतौर पर दो मुंहे बाल, जिन्हें स्प्लिट एंड्स भी कहते हैं, ये परेशानी महिलाओं का पीछा नहीं छोड़ती। हर महीने ट्रिमिंग कराने के बावजूद बालों दो भागों में विभाजित होकर दोमुंहे हो जाते हैं। जिससे ये देखने में काफी खराब लगते हैं।
अब हफ्ते या 15 दिन में बाल कटाना संभव नहीं है। तो यदि आपके बाल भी जल्दी और बार-बार दोमुंहे होते हैं तो कुछ घरेलू नुस्खे ट्राई करें। इससे आपके बालों को नमी मिलेगी, जिससे बाल दो मुंहे नहीं होंगे।
विज्ञापन
2 of 7
नारियल तेल और नींबू
- फोटो : Adobe stock
नारियल तेल और नींबू
यदि आप आसान विधि से अपने जो मुंहे बालों को हटाना चाहती हैं तो उसके लिए इन दो चीजों का इस्तेमाल करें। इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में थोड़ा सा नींबू का रस लेकर उसमें नारियल का तेल मिक्स करें। अब इस मिश्रण को अपने बालों के छोर पर अप्लाई करें।
विज्ञापन
3 of 7
नारियल तेल और नींबू
- फोटो : Freeepik.com
ध्यान रखें नींबू हर किसी को सूट नहीं करता है, इसलिए इसे स्कैल्प पर पैच टेस्ट के बाद ही अप्लाई करें। अप्लाई करने के बाद आधे घंटे तक बालों को ऐसे ही छोड़ दें। आधे घंटे के बाद अपने बालों को किसी माइल्ड शैंपू की मदद से धो लें। हफ्ते में दो बार ऐसा करें और फर्क देखें।
4 of 7
शहद और जैतून का तेल
- फोटो : इंस्टाग्राम
शहद और जैतून का तेल
जैतून का तेल यानी कि ऑलिव ऑयल भी आपको आसानी से अपने घर पर मिल जाएगा। इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो बालों को रिपेयर करने का काम करते हैं। इसके लिए एक चम्मच शहद में दो चम्मच जैतून का तेल मिलाएं।
विज्ञापन
5 of 7
शहद और जैतून का तेल
- फोटो : Freepik.com
अब इस पैक को अपने बालों में अप्लाई करें। बालों में पैक लगाने के बाद आधे घंटे के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। शहद आपके बालों में नमी को लॉक करने का काम करेगा। आधे घंटे के बाद जब पैक हल्का-हल्का सूखने लगे तो बालों को धो लें। इसक दौरान बालों की सफाई अच्छे से करें, ताकि शहद बालों में चिपका न रह जाए।
विज्ञापन
6 of 7
अंडे और दही मास्क
अंडे और दही मास्क
जिन लोगों को बालों में अंडा इस्तेमाल करने में दिक्कत नहीं है, वो अंडा का पैक बनाकर दो मुंहे बालों को ठीक कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले एक अंडा फोड़कर उसका सफेद भाग एक कटोरी में निकाल लेना है। अब इसमें दो चम्मच दही मिक्स करना है।
इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके बालों में लगाएं और फिर आधे घंटे के लिए बालों को ऐसे ही छोड़ दें। आधे घंटे के बाद बाल धो लें। इस मास्क को इस्तेमाल करने के बाद आपके सिर के दो मुंहे बाल भी खत्म होंगे, साथ ही में उन्हें मजबूती भी मिलेगी।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।