गर्मी के इस मौसम में तेज धूप से हर कोई काफी परेशान रहता है। लोग कोशिश करते हैं, कि वो धूप में बाहर न निकलें, लेकिन किसी न किसी वजह से उन्हें बाहर जाना ही पड़ता है। जिस प्रकार से तेज धूप से शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है, ठीक उसी प्रकार से त्वचा पर तेज धूप पड़ने से टैनिंग की समस्या सामने आने लगती है। इस मौसम में चेहरे के बाद सबसे ज्यादा टैनिंग हाथों पर होती है।
चाहे आप हाथों को कितना भी कवर करके रख लें, लेकिन धूप का असर इस तक पहुंच ही जाता है। वैसे तो टैनिंग से बचने के लिए आपको बाजार में कई प्रकार से टैन रिमूवल क्रीम आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन अगर आप घरेलू नुस्खों में ज्यादा भरोसा करते हैं, तो हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे, जिनके इस्तेमाल से आपको हाथों की टैनिंग से छुटकारा मिलेगा।