फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मिंदा कर देता है अंडरआर्म्स का कालापन तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दिखेगा असर

Tue, 26 Apr 2022 05:12 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
dark underarms
गर्मियों का मौसम आते ही लड़कियां शार्ट्स और स्लीवलेस पहनना पसंद करती हैं। लेकिन कई सारी लड़कियां अंडरआर्म्स के कालेपन के कारण स्लीवलेस पहनने से कतराती हैं। अगर आप भी उनमे से एक हैं तो कुछ उपायों की मदद से इससे छुटकारा पा सकती हैं। वैसे भी अंडरआर्म्स का कालापन कोई बड़ी समस्या नही हैं। साफ-सफाई की कमी, हेयर रिमूवल क्रीम और शेविंग के गलत तरीकों की वजह से हाथों के नीचे कालापन हो जाता है। अंडरआर्म्स के इस पिग्मेंटेशन को दूर करने कुछ उपाय जरूर आपकी मदद कर सकते हैं। तो चलिए जानें कौन से हैं वो उपाय।
विज्ञापन

2 of 6
underarms
एक्फोलिएट करना है जरूरी
स्किन के ऊपर जमी डेड स्किन को हटाना बेहद जरूरी है। ये चेहरे से लेकर अंडरआर्म्स के लिए भी जरूरी है। पसीना, गंदगी और डेड स्किन की परत अंडरआर्म्स पर चढ जाती है। इसे साफ करने के लिए स्क्रब का इस्तेमाल करें। बॉडी स्क्रब को लूफा की मदद से अंडरआर्म्स को साफ करें। इसके साथ ही क्लींजर की मदद से सफाई करें। सप्ताह में दो बार हाथ के नीचे की स्किन को एक्सफोलिएट करने से कुछ ही दिनों में फर्क साफ नजर आने लगेगा। 
विज्ञापन

3 of 6
underarms
इसके साथ ही रोजाना अंडरआर्म्स की सफाई साबुन और गर्म पानी की मदद से करें। अगर आपको जरूरत से ज्यादा पसीना होता है तो वेट वाइप्स की मदद से दिनभर में कई बार अंडरआर्म्स को क्लीन करें। इससे भी काफी फर्क पड़ेगा। 

4 of 6
underarms
शेविंग करने का सही तरीका
अगर आप अपने अंडरआर्म्स के बालों को साफ करने के लिए शेविंग अपनाती हैं। तो त्वचा में कालापन आ ही जाएगा। लेकिन शेविंग के पहले और बाद में साबुन या शेविंग क्रीम के इस्तेमाल से स्किन में जलन कम होती है। वहीं आफ्टर शेव मॉइश्चराइजर की मदद से त्वचा को थोडा सा प्रोटेक्ट किया जा सकता है। 
विज्ञापन

5 of 6
underarms
सही डियोडरेंट का चुनाव
आर्मपिट के काले होने का कारण कई बार डियोडरेंट भी होता है। इसलिए हमेशा एल्कोहल फ्री और सेफ डियोडरेंट का इस्तेमाल करें। इससे आर्मपिट की त्वचा पर बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा। इसके साथ ही कुछ नुस्खों की मदद से भी कालेपन को दूर किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
dark underarms
आर्मपिट के कालेपन को दूर करने के लिए अगर आप किसी भी नुस्खें का इस्तेमाल कर रहे हैं. तो सही रिजल्ट मिलने में समय लगेगा। इसलिए लगातार कई महीनों तक इस्तेमाल के बाद ही सही तरीके से आर्मपिट पिग्मेंटेशन दूर हो सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें