फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Home Remedies for Sunburned Hands: तेज धूप से हाथ झुलस रहे हैं तो एक बार ये नुस्खे आजमाकर देख लें

Wed, 11 Jun 2025 10:05 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Home Remedies for Sunburned Hands: धूप से हम सभी अपने चेहरे को तो बचा लेते हैं, लेकिन हाथों का ध्यान रखना तो जैसे भूल ही जाते हैं। इस कारण धूप से हाथ काफी झुलस जाते हैं। ऐसे में आप कुछ नुस्खे आजमाकर इस परेशानी से राहत पा सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
Sunburned Hands - फोटो : Adobe stock
Home Remedies for Sunburned Hands  : अक्सर जब हम धूप से घर वापस आते हैं तो हमारे हाथ काफी तेल जलने लगते हैं और उनपर जलन होने लगती है। इस जलन पर यदि थोड़ी सी भी खुजली कर दी जाए तो दिक्कत कई गुना बढ़ जाती है।

दरअसल, ये परेशानी सनबर्न की वजह से होती है। हम जब भी धूप में बाहर निकलते हैं तो अपने चेहरे को कवर कर लेते हैं, उसपर सनस्क्रीन भी लगा लेते हैं, लेकिन अक्सर हाथों की तरफ ध्यान देना तो जैसे भूल ही जाते हैं। ऐसे में तेज धूप हाथों की नाजुक त्वचा को झुलसा देती है। यदि आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं तो हमारे बताए नुस्खों को एक बार आजमाकर देख लें। इससे आपको तुरंत राहत मिलेगी। 
विज्ञापन

2 of 7
एलोवेरा - फोटो : Freepik.com
एलोवेरा जेल

शायद ही कोई घर ऐसा होगा, यहां एलोवेरा का पौधा न लगा हो। एलोवेरा जेल शरीर की कई परेशानियों को दूर करता है। यदि आपके हाथ धूप से झुलस गए हैं तो बिना किसी परेशानी से एलोवेरा जेल को अपने पूरे हाथ पर अप्लाई करें।
विज्ञापन

3 of 7
एलोवेरा - फोटो : Freepik.com
ये आपके हाथों को राहत पहुंचाने का काम करता है। इसका इस्तेमाल आप घर से बाहर निकलने से पहले भी स्किन पर कर सकते हैं, ताकि आपके हाथों पर धूप का कोई प्रभाव न होने पाए। 

 

4 of 7
दही - फोटो : इंस्टाग्राम
ठंडा दही

यदि आपके फ्रिज में ठंडा दही रखा है तो उसका इस्तेमाल भी आप झुलसे हुए हाथों को ठीक करने के लिए कर सकते हैं। ये धूप से त्वचा पर आए कालेपन को दूर करने का काम करता है।
विज्ञापन

5 of 7
ठंडा दही - फोटो : Adobe stock
इसके साथ-साथ इसकी वजह से त्वचा को तत्काल ठंडक मिलती है। इसके लिए अपने पूरे हाथ पर अच्छी तरह से दही को अप्लाई करें। 10-15 मिनट तक इसे ऐसे ही रखें और फिर ठंडे पानी से धो लें।

 
विज्ञापन

6 of 7
गुलाब जल - फोटो : Adobe stock
गुलाब जल  

यदि आपके फ्रिज में गुलाब जल रखा है, तो त्वचा को ठंडक पहुंचाने के लिए इससे अच्छी चीज तो कुछ हो ही नहीं सकती। इसके लिए आपको बस गुलाब में रुई को डुबोना है और फिर उसे इसे झुलसी हुई त्वचा पर अप्लाई करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गुलाब जल - फोटो : Adobe stock
ये आपकी त्वचा को ठंडक देगा और त्वचा को राहत मिलेगी। ये त्वचा पर आई लालिमा को भी कम करने में मदद करेगा। इससे आपको जलन से भी राहत मिलेगी। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें