Remedy For Sunburn: तेज धूप से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। कई जगहों पर पारा 45 डिग्री भी पार कर गया है। धूप और गर्मी से न सिर्फ लोगों की सेहत खराब हो रही है, बल्कि इसकी वजह से अब लोगों की स्किन भी डैमैज हो रही है। दरअसल, सनबर्न का मुख्य कारण है तेज धूप। खासतौर पर अब जब पारा इतना ज्यादा बढ़ता जा रहा है तो हर दूसरा व्यक्ति सनबर्न से परेशान है।
सनबर्न से राहत पाने के लिए वैसे तो तमाम क्रीम बाजार में आती हैं, जो तत्काल राहत दिलाती हैं। पर, आप चाहें तो कुछ घरेलू चीजों के इस्तेमाल से भी सनबर्न की जलन को कम कर सकते हैं। यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।