फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर में होने वाली खुजली से अब नहीं होना पड़ेगा शर्मिंदा, इन घरेलू नुस्खों से पाएं छुटकारा

Thu, 29 Aug 2019 07:15 AM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
itching in hair
बारिश के मौसम में बालों की जड़ों में खुजली होना आम बात है, लेकिन कई बार इसकी वजह से शर्मिंदा भी होना पड़ता है। बालों की जड़ों में खुजली होने का सबसे बड़ा कारण होता है बदलता मौसम और ऑटोइम्यून डिसऑर्डर। आइए जानते हैं कुछ उपाय, जिन्हें अपनाकर आप इस परेशानी से तुरंत राहत पा सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
lemon
नींबू
सिर मेें खुजली से निजात पाने के लिए नींबू सबसे बेस्ट इलाज है। इसके लिए आप 1 छोटा चम्मच नींबू के रस को 1 कप पानी में मिलाकर बालों में 10 से 15 मिनट तक लगाएं। इसके बाद ठंडे पानी से बालों को धो लें। ऐसा हफ्ते में दो बार करें। आपको कुछ ही दिनों में खुजली की समस्या से राहत मिलेगी। 
विज्ञापन

3 of 5
castor oil
अरंडी का तेल
1 चम्मच अरंडी का तेल, 1 चम्मच नारियल और 1 चम्मच सरसों का तेल मिलाकर अपने बालों में मसाज कर लगाएं। इस तेल को रातभर अपने बालों में लगा रहने दे। सुबह बालों को नार्मल पानी से धो लें। 

4 of 5
Fenugreek
मेथी 
खुजली की परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आप मेथी दाने और राई का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको मेथी दाने और राई का पेस्ट बनाकर 20 मिनट के लिए बालों पर लगाएं और इसके बाद नार्मल पानी से धो लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
baking soda
बेकिंग सोडा
2 चम्मच बेकिंग सोडे में थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को हल्के हाथों से बालों पर 15 से 20 मिनट के लिए लगाएं। इसके बाद बालों को धो लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें