फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़ का इस तरह करेंगी इस्तेमाल तो दमकती त्वचा के साथ चेहरे पर दिखाई देगा अलग नूर

Wed, 28 Aug 2019 08:38 AM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Jaggery
कई बार आपने बड़े-बुजुर्गों को खाना खाने के बाद गुड़ खाने की सलाह देते देखा होगा, लेकिन क्या आपको मालूम है कि यह आपकी सेहत के साथ-साथ स्किन के लिए भी वरदान समान होता है। गुड़ हमे कई बीमारियों से कवच प्रदान करता है। इके साथ ही यह चेहरे के दाग-धब्बे भी मिटाता है। खास बात यह है कि गुड़ बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं गुड़ किस तरह से आपको खूबसूरत बनाने में आपकी मदद करता है। 
विज्ञापन

2 of 6
Face Pack
एक्ने और मुंहासों का नहीं रहेगा नामोनिशान
नियमित रूप से गुड़ खाने से चेहरे पर किसी तरह का दाग धब्बा नहीं रहता। आप चाहे तो इसका पैक लगाकर भी फेस पर लगा सकती हैं। इसके लिए 1 चम्मच गुड़ में 1 चम्मच टमाटर का रस, आधा नींबू का रस, चुटकीभर हल्दी और थोड़ी गरम ग्रीन टी मिलाएं। फिर इसे चेहरे पर 15 मिनट तक लगाकर धो लें।
विज्ञापन

3 of 6
wrinkles
चेहरे की झुर्रियां हो जाएंगी छू मंतर
उम्र के बढ़ने के साथ-साथ चेहरे पर झुर्रियां आना शुरू हो जाती हैं। गुड़ में एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं, जो फ्री रैडिक से लड़ने में सहायक होते हैं। इसलिए रोजाना गुड़ का सेवन करें।

4 of 6
hair
खूबसूरत बाल
गुड़ बालों को घना और खूबसूरत में भी मददगार है। बालों पर लगाने के लिए गुड़ में मुल्तानी मिट्टी, दही और पानी मिलाकर हेयर पैक बना लें। ये पैक बाल धोने के एक घंटे पहले लगा लें। इसके बाद हेयर वॉश करें। इससे बाल घने तो होंगे ही साथ में मुलायम और चमकदार भी हो जाएंगे।
विज्ञापन

5 of 6
detox drink
स्किन के लिए जरूरी
गुड़ में ढेर सारे मिनरल्स और विटामिन्स होते हैं। यही वजह है कि यह एक नेचुरल क्लींजर की तरह काम करता है। गुड़ खाने वालों को कब्ज की शिकायत कभी नहीं रहती है। पेट साफ होगा तो स्किन पर ग्लो अपने आप नजर आएगा। गुनगुने पानी या फिर चाय में शक्कर की जगह गुड़ मिलाकर रोजाना पीना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
jeera drink
खून साफ करता
खून साफ न होने पर भी हमें कई स्किन प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। गुड़ खून साफ करता है और एनीमिया से भी बचाता है। इसलिए रोजाना गुड़ का सेवन करें। जो लोग ओवरवेट या फिर मधुमेह से पीड़ित हैं, उन्हें गुड़ खाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें