सबसे पहले त्वचा को करें तैयार
- फोटो : Adobe stock
सबसे पहले त्वचा को करें तैयार
यदि आप चाहती हैं कि होली खेलने के बाद भी आपका मेकअप टिका रहे तो होली खेलने से पहले त्वचा की अच्छे से देखभाल करना बेहद जरूरी है। इसके लिए सबसे पहले चेहरे को माइल्ड फेसवॉश से साफ करें, जिससे गंदगी और अतिरिक्त तेल हट जाए। इसके बाद अच्छी क्वालिटी का मॉइस्चराइजर लगाएं, ताकि त्वचा हाइड्रेटेड और सुरक्षित रहे। होली में मेकअप लंबे समय तक टिके, इसके लिए प्राइमर का इस्तेमाल करें।