फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2025: होली के दिन लड़कों को भी रखना चाहिए स्किन का ध्यान, रंग खेलने से पहले अपनाएं ये तरीके

Mon, 10 Mar 2025 01:13 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

होली का उत्साह लड़कियों से ज्यादा लड़कों में देखा जाता है। ऐसे में उन्हें अपनी त्वचा का खास ध्यान रखना चाहिए, ताकि होली का पक्का रंग उनकी त्वचा को खराब न करने पाए।
विज्ञापन
1 of 6
होली के दिन लड़कों को भी रखना चाहिए स्किन का ध्यान - फोटो : instagram
Holi 2025 Skin Care Tips: होली केवल रंगों का त्योहार ही नहीं, बल्कि यह आपसी प्रेम, भाईचारे और मेल-मिलाप का पर्व भी है। इस दिन पुराने गिले-शिकवे भूलकर सभी एक-दूसरे को गले लगाते हैं और मित्रता को मजबूत करते हैं। ये त्योहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है।

होली का मुख्य संदेश बुराई पर अच्छाई की जीत और आपसी प्रेम और सौहार्द्र को बढ़ावा देना है। इस दिन लोग पक्के रंग से होली खेलते हैं। ऐसे में त्वचा का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। लड़कियां तो होली खेलने से पहले स्किन केयर कर लेती हैं, लेकिन ज्यादातर पुरुषों को ये समझ नहीं आता। ऐसे में हम यहां आपको पुरुषों के लिए ही स्किन केयर करने का सही तरीका बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
त्वचा पर लगाएं नारियल या सरसों का तेल - फोटो : Adobe stock
त्वचा पर लगाएं नारियल या सरसों का तेल 

होली का रंग तवचा पर काफी गलत प्रभाव भी डालता है। ऐसे में इन रंगों से स्किन को बचाने के लिए चेहरे और शरीर पर नारियल या सरसों का तेल लगाएं। ये त्वचा पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बनाता है, जिससे रंग आसानी से नहीं चिपकते।  
विज्ञापन

3 of 6
सनस्क्रीन जरूर लगाएं - फोटो : Adobe stock
 सनस्क्रीन जरूर लगाएं

होली घर से बाहर ही खेली जाती है। ऐसे में धूप में रंग खेलने से टैनिंग और सनबर्न का खतरा रहता है। इसलिए 40+ वाला वॉटरप्रूफ सनस्क्रीन और जरूर लगाएं ताकि स्किन धूप से बची रहे।  

4 of 6
शेव या ट्रिम न करें - फोटो : Adobe stock
 शेव या ट्रिम न करें

कभी भी होली खेलने से ठीक पहले शेविंग न करें, क्योंकि इससे स्किन सेंसिटिव हो सकती है और रंगों से जलन हो सकती है। यदि दाढ़ी बनानी ही है तो हल्की ट्रिमिंग ही बेहतर ऑप्शन है। इससे आपका लुक भी बदल जाएगा और चेहरा भी बचा रहेगा। 
विज्ञापन

5 of 6
लिप बाम लगाएं - फोटो : Adobe stock
लिप बाम लगाएं
  
होठों और कानों के आसपास पेट्रोलियम जेली या लिप बाम लगाएं ताकि वहां रंग न जमे और त्वचा ड्राई न हो। यदि आप लिप बाम का इस्तेमाल नहीं करेंगे तो होली के रंग आपके होंठों को खराब कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बालों पर तेल लगाना न भूलें - फोटो : Adobe stock
 बालों पर तेल लगाना न भूलें
 
बालों को बचाने के लिए नारियल या जैतून का तेल जरूर लगाएं। तेल मालिश स्कैल्प को सुरक्षित रखेगाी और रंगों को आसानी से निकलने में मदद करेगा। तेल की वजह से रंग बालों की सतह पर जमेगा भी नहीं।  

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें