फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2024: रंग छुड़ाने के लिए न हों ज्यादा परेशान, इन चीजों के इस्तेमाल से आसानी से चमक जाएगी आपकी त्वचा

Mon, 25 Mar 2024 10:51 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपकी त्वचा पर भी होली का पक्का रंग लगा है, तो इसे छुड़ाने के लिए ज्यादा परेशान न हों। कुछ आसान तरीके अपनाकर आप इन रंगों को छुड़ा सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
इन चीजों के इस्तेमाल से आसानी से चमक जाएगी आपकी त्वचा - फोटो : अमर उजाला
आज 25 मार्च को दुनिया भर में होली का जश्न मनाया जा रहा है। लोग जमकर रंग और गुलाल से होली खेल रहे हैं। कई जगह आज भी पक्के रंगों से ही होली खेली जाती है। होली खेलना तो हर किसी को पसंद होता है, लेकिन होली खेलने के बाद पक्के रंगों को चेहरे से छुड़ाना काफी कठिन काम होता है। वैसे आजकल तो बाजार में हर्बल रंग भी मिलते हैं, जिनके इस्तेमाल से त्वचा पर कोई असर नहीं होता, पर कई बार ये रंग भी त्वचा पर असर छोड़ जाते हैं।

होली खेलने में तो हर किसी को मजा आता है, लेकिन त्वचा से इन रंगों को छुड़ाना काफी कठिन होता है। रंग छुड़ाने के लिए लोग तमाम तरह के नुस्खे अपनाते हैं। बहुत लोग तो अपनी त्वचा को इस कदर रगड़ लेते हैं, कि इससे स्किन पर कई तरह की परेशानियां भी होने लगती हैं। ऐसे में आज इस लेख में हम आपको रंग छुड़ाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
coconut oil - फोटो : istock

नारियल का तेल

होली का रंग छुड़ाने में नारियल का तेल काफी कारगर रहता है। इसके लिए आपको बस त्वचा पर पहले नारियल का तेल लगाना है। फिर उसके बाद हल्के हाथ से त्वचा की मसाज करनी है। जैसे-जैसे ये तेल त्वचा में समाएगा तो त्वचा से रंग के दाग धीरे-धीरे कम होने लगेंगे। नारियल के तेल के इस्तेमाल से आपकी त्वचा पर जलन भी नहीं होगी। 
विज्ञापन

3 of 5
दही के फायदे - फोटो : iStock
दही 

अगर त्वचा पर होली के रंगों ने गहरा असर छोड़ा है तो एक कटोरी में दही लेकर उसमें थोड़ी सी हल्दी मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण को अपनी त्वचा पर हल्के हाथ से लगाएं। इस पेस्ट को तकरीबन 20 मिनट के लिए ऐसे ही लगा रहने दें। आखिर में गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इससे रंगों का असर कम हो जाएगा। 

4 of 5
बेसन - फोटो : iStock
बेसन

बेसन में थोड़ा सा दही मिलाकर पहले इसका पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को अपनी त्वचा पर अच्छी तरह से लगाएं। पेस्ट से त्वचा पर हल्के हाथ से स्क्रब करें। कुछ देर इसे ऐसे ही लगा रहने दें। ये रंगों को काफी हद तक हटा देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Aloe vera Business Idea - फोटो : Pixabay
एलोवेरा जेल

आज के समय में हर किसी के घर में एलोवेरा जेल तो होता ही है। ऐसे में रंग छुड़ाने के लिए भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस एलोवेरा जेल को अपनी पूरी त्वचा पर लगाना है। इसका इस्तेमाल आप बालों में भी कर सकते हैं। इससे होली का पक्का रंग आपकी त्वचा से हट जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें