फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hariyali Teej: अब पार्लर जाने की जरूरत नहीं! हरियाली तीज पर ऐसे करें फेशियल, चेहरे पर आएगा नेचुरल ग्लो

Wed, 23 Jul 2025 10:16 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Quick and Easy Facial Routine for Glowing Skin For Hariyali Teej: अगर आप हरियाली तीज के दिन ग्लोइंग त्वचा पाना चाहती हैं तो आज ही घर पर फेशियल कर लें। 
विज्ञापन
1 of 7
हरियाली तीज में बचे हैं कुछ दिन, इस तरह से आज ही कर लें घर पर फेशियल - फोटो : instagram
Quick and Easy Facial Routine for Glowing Skin For Hariyali Teej: हरियाली तीज एक प्रमुख हिन्दू पर्व है, जिसे श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। ये त्योहार रूप से सुहागिन महिलाओं द्वारा मनाया जाता है।

मान्यता है कि देवी पार्वती ने कई वर्षों तक तप करके शिवजी को पति रूप में इसी दिन प्राप्त किया था। इसी के चलते हरियाली तीज का ये दिन उनके सफल पुनर्मिलन का प्रतीक है। ऐसे में विवाहित स्त्रियां अपने पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन के लिए व्रत रखकर मनाती हैं।

बात जब सुहागिन महिलाओं के द्वारा की जाने वाली पूजा-पाठ की हो रही है तो सजना-संवरना तो बनता है। इस दिन खूबसूरत दिखने के लिए महिलाएं खूब तैयार होती हैं और पहले से पार्लर जाती हैं। यदि आप भी इस दिन चांद सा चेहरा चाहती हैं, लेकिन पार्लर जाने का समय नहीं मिल पा रहा है तो घर पर फेशियल कर लें। घर पर आप छह आसान स्टेप्स में फेशियल कर सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
पहला स्टेप - फोटो : freepik.com
पहला स्टेप

फेशियल का सबसे पहला स्टेप होता है क्लींजिंग.... इस स्टेप में चेहरे को साफ किया जाता है। इसके लिए आप कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस्तेमाल के लिए सबसे पहले अपने चेहरे को साफ करें, फिर चेहरे पर कच्चा दूध अप्लाई करें और हल्के हाथ से मसाज करें। 10 मिनट बाद चेहरा धो लें। इससे चेहरे की गंदगी साफ होती है। 
 
 
विज्ञापन

3 of 7
दूसरा स्टेप - फोटो : Adobe stock
दूसरा स्टेप

अब बारी आती है स्क्रबिंग की तो स्क्रबिंग के लिए सबसे पहले बेसन, चुटकीभर हल्दी और साथ ही में दूध/दही मिक्स करें। तीनों चीजों को मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे चेहरे पर अप्लाी करें। अब 7-8 मिनट हल्के साथ से चेहरे की मसाज करें और फिर अपना चेहरा धो लें। इससे आपके चेहरे की डेड स्किन साफ हो जाएगी। 

 

4 of 7
तीसरा स्टेप - फोटो : Adobe stock
तीसरा स्टेप

तीसरा स्टेप सबसे अहम है, इसमें आपको चेहरे पर स्टीम लेनी है। इसके लिए गर्म पानी में चेहरा 5 मिनट तक रखें। चाहें तो पानी में नीम की पत्तियां डाल सकती हैं। इसकी मदद से आपकी त्वचा पोर्स खुलते हैं और स्किन गहराई से साफ होती है। ये स्किन के लिए काफी फायदेमंद होती है, बस इसका इस्तेमाल ध्यान से करें। 

 
विज्ञापन

5 of 7
चौथा स्टेप - फोटो : Adobe stock
चौथा स्टेप

स्टीम लेने के बाद अब चेहरे को आराम की जरूरत है, जिसके लिए आपको फेस मसाज करनी है। इसके लिए हाथों में एलोवेरा जेल और कुछ बूंदें गुलाबजल की लेकर उससे चेहरे पर मसाज करें। इससे स्किन का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। 

 
विज्ञापन

6 of 7
पांचवा स्टेप - फोटो : Adobe stock
पांचवा स्टेप

चेहरे को आराम देने के बाद इसपर फेस मास्क अप्लाई करें। इसके लिए मुल्तानी मिट्टी, चंदन पाउडर, गुलाबजल आपके काम आएगा। पैक को लगाने के लिए तीनों चीजों को मिक्स करें और ब्रश की मदद से चेहरे पर अप्लाई करें। अब पैक लगाकर 15 मिनट रखें, सूखने पर ठंडे पानी से धो लें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
छठा स्टेप - फोटो : Adobe stock
छठा स्टेप

ये फेशियल का आखिरी स्टेप है, जिसमें चेहरे की टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग की जाती है। इसके लिए सबसे पहले तो गुलाबजल को स्प्रे करें या कॉटन से चेहरे पर अप्लाई करें। जब ये सूख जाए तो स्किन टाइप के हिसाब से अच्छी क्रीम का इस्तेमाल करें। बस इन छह स्टेप से आपका चेहरा चांद सा चमकेगा। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें