फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rose Benefits For Skin: त्वचा संबंधी समस्याओं का दुश्मन है ताजा गुलाब, जानिए इसके चमत्कारी फायदे

Tue, 22 Jul 2025 05:22 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Rose Benefits For Skin: अगर आपके घर पर भी गुलाब का पौधा लगा है तो इसे चेहरे पर लगाने के फायदे जान लें। इससे आपको काफी फायदा मिलने वाला है।
विज्ञापन
1 of 6
त्वचा संबंधी समस्याओं की दुश्मन है ताजा गुलाब की पंखुड़ी - फोटो : instagram
Rose Benefits For Skin: गुलाब देखने में कितना प्यारा लगता है। ये प्यार के साथ-साथ दोस्ती की भी निशानी होती है। लोग नये रिश्ते की शुरुआत करते समय गुलाब को ही तोहफे में देते हैं। खासतौर पर अगर गुलाब ताजा हो, तब तो उसकी खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। पर, क्या आप जानते हैं कि लाल गुलाब में ऐसे प्राकृतिक गुण होते हैं जो त्वचा की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

खासकर घरेलू ब्यूटी रूटीन में गुलाब का प्रयोग बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसी के चलते हम आपको स लेख में न सिर्फ चेहरे पर गुलाब इस्तेमाल करने का फायदा बताएंगे, बल्कि साथ में इसके इस्तेमाल का तरीका भी बताएंगे। ताकि आप घर बैठे गुलाबी रंगत वाली त्वचा पा सकें। 
विज्ञापन

2 of 6
इस्तेमाल का तरीका जान लें - फोटो : Adobe stock

इस्तेमाल का तरीका जान लें
  • यदि आप गुलाब का इस्तेमाल चेहरे पर करना चाहते हैं तो आप इससे टोनर बना सकते हैं। 
  • यदि टोनर नहीं बनाना है तो गुलाब की पत्तियों को पीसकर इससे फेस पैक तैयार करें। 
  • आप इसकी मदद से गुलाब जल तैयार करके उससे भी अपना चेहरा चमका सकते हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 6
पिंपल्स और मुंहासे करेगा दूर - फोटो : Adobe stock

अब जान लेते हैं कि गुलाब आपके चेहरे को कैसे फायदा पहुंचाता है 

1. पिंपल्स और मुंहासे करेगा दूर

गुलाब जल या गुलाब की पेस्ट लगाने से पिंपल्स कम होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि गुलाब की पंखुड़ियों में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्किन पर बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकते हैं, इसलिए आप हफ्ते में तीन बार गुलाब की पंखुड़ियों से पैक बनाकर उसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 

 

4 of 6
डार्क सर्कल्स और थकी हुई आंखें - फोटो : Adobe stock
2. डार्क सर्कल्स और थकी हुई आंखें 

यदि आपकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल हैं या फिरआपकी आंखे सूजी रहती हैं, तो भी आप गुलाब की पंखुड़ियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए चेहरे को साफ करके गुलाब की पंखुड़ियों को पीस लें। इसके बाद इस पेस्ट को आंखों के नीचे लगाएं और फिर असर देखें।  

 
विज्ञापन

5 of 6
सनबर्न से छुटकारा - फोटो : Adobe stock
3. सनबर्न से छुटकारा

यदि धूप से आपकी त्वचा झुलस गई है तो भी आप गुलाब की पंखुड़ियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि गुलाब जल ठंडक देता है और धूप या एलर्जी से हुई जलन को शांत करता है। ऐसे में ये उस वक्त भी आपके लिए फायदेमंद है, जब आपकी स्किन पर इरिटेशन हो रही हो। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चेहरे की रंगत निखारती है - फोटो : Adobe stock
4. चेहरे की रंगत निखारती है

यदि बारिश और गर्मी से आपकी त्वचा बेजान हो गई है और रंगत एक टोन डाउन हो गई है तो गुलाब की पत्तियों का पेस्ट नियमित इस्तेमाल करें। ऐसा करने से स्किन टोन सुधरता है और चेहरा ग्लो करने लगता है, जिस कारण चेहरा पूरी तरह से खिल उठता है। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें