फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hariyali Teej 2025: तीज पर चाहती हैं नेचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये जादुई फेस पैक, नंबर 2 है सबसे असरदार

Sat, 26 Jul 2025 10:40 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Skin Care Tips For Hariyali Teej 2025: यदि आप हरियाली तीज के दिन खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो आज ही अपने चेहरे पर घरेलू फेसपैक ट्राई कर सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
हरियाली तीज पर दिखना है खूबसूरत तो इन 3 घरेलू फेस पैक से दमकाएं अपना चेहरा - फोटो : instagram
Skin Care Tips For Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज हिंदू धर्म के लोगों के लिए एक बेहद खास त्योहार होता है, जब महिलाएं पारंपरिक परिधानों में खूब सजती और संवरती हैं। इस साल ये त्योहार 27 जुलाई को मनाया जा रहा है, ऐसे में महिलाओं ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

वैसे तो किसी भी त्योहार से पहले महिलाएं पार्लर जाकर स्किन केयर कराती हैं, लेकिन कई बार ऐसा कराना संभव नहीं हो पाता, इसलिए अगर आप भी घर पर ही खूबसूरत और दमकती त्वचा चाहती हैं, तो इन 3 घरेलू फेस पैक्स को जरूर आजमाएं। ये फेस पैक न सिर्फ आपकी त्वचा को चमकदार बनाएंगे, बल्कि उसे प्राकृतिक रूप से पोषण भी देंगे।
विज्ञापन

2 of 7
बेसन और हल्दी फेस पैक - फोटो : Adobe stock
बेसन और हल्दी फेस पैक

इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको 2 चम्मच बेसन, 1 चुटकी हल्दी और 1 चम्मच दही या गुलाब जल की जरूरत पड़ेगी। 

 
विज्ञापन

3 of 7
बेसन और हल्दी फेस पैक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विधि

इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले तो सभी चीजों को एक कटोरी में मिला लें। अब इसे ब्रश की मदद से चेहरे और गर्दन पर अप्लाई करें। अब इसे ऐसे ही कुछ देर तक लगा रहने दें, ताकि इसका असर आपके चेहरे पर अच्छी तरह से हो जाए। 20 मिनट के बाद अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। ये पैक टैनिंग हटाता है और त्वचा को नैचुरल ग्लो देता है।

 

4 of 7
चंदन और गुलाब जल फेस पैक - फोटो : Adobe stock
चंदन और गुलाब जल फेस पैक

इस पैक को तैयार करने के लिए आपको सिर्फ 1 चम्मच चंदन पाउडर और 1-2 चम्मच गुलाब जल की जरूरत पड़ेगी। 
 
विज्ञापन

5 of 7
चंदन और गुलाब जल फेस पैक - फोटो : Adobe stock
विधि

अब इस पैक को तैयार करने के लिए आपको सबसे पहले चंदन पाउडर में गुलाब जल मिक्स करना है। अब इस पेस्ट को अपने साफ चेहरे पर ब्रश की मदद से अप्लाई करें। पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट रखें, फिर ठंडे पानी से धो लें। ये फेस पैक त्वचा को ठंडक देता है और रंगत को निखारता है।

 
विज्ञापन

6 of 7
एलोवेरा और शहद फेस पैक - फोटो : Freepik.com
एलोवेरा और शहद फेस पैक

इस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले तो 1 चम्मच एलोवेरा जेल और 1 चम्मच शहद की जरूरत पड़ेगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एलोवेरा और शहद फेस पैक - फोटो : इंस्टाग्राम
विधि

इस पैक को बनाने के लिए दोनों को अच्छे से मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें। ये फेस पैक त्वचा को हाइड्रेट करता है और उसे मुलायम बनाता है। इसलिए आप हफ्ते में कम से कम तीन बार इस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें