फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन घरेलू नुस्खों से तैयार पैक से करें हेयर स्पा, रूखे बालों में आ जाएगी नई जान

Sat, 28 Sep 2019 03:16 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : social media
आजकल बालों का झड़ना एक आम समस्या हो गई है। साथ ही एक समस्या जो लोगों में खासतौर पर देखी गई है वो है बालों के बेजान और रूखेपन होने की। ज्यादातर इस समस्या की वजह धूल, धूआं, मिट्टी और प्रदूषण होता है। अगर आपके बाल भी रूखे और बेजान हो गए हैं और उनकी चमक चली गई है तो घर पर बनाएं इन हेयर पैक से आसानी से बालों की चमक को वापस लाया जा सकता है। आइए जानें कुछ घरेलू नुस्खे जो बालों को सिल्की, स्मूद बनाने में मदद करेंगे।

 
विज्ञापन

2 of 5
चाय की पत्ती का पैक
एक चम्मच चाय की पत्ती को एक बड़े चम्मच तेल में डालकर गर्म करें। एक बार जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए तो छन्नी से छानकर चाय की पत्ती को अलग कर दें। अब इसमें चुकंदर का पेस्ट मिलाकर पूरे बालों में लगाकर छोड़ दें। 30 मिनट बाद बालों को सामान्य पानी से धो दें।

 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : social media
केले का पेस्ट
अपने बालों की लंबाई के अनुसार केले लेकर उसका पेस्ट बना लें। अब इसमें एक अंडा और कुछ बूंदे जैतून के तेल की डालें और अच्छे से मिक्स करें। बालों पर लगाने के बाद छोड़ दें। जब बाल पूरी तरह से सूख जाएं तो किसी माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें। 

 

4 of 5
- फोटो : pixa
मेथी का पेस्ट
मेथी के दानों को रातभर पानी में भिगोकर रख दें। अगले दिन मेथी को पीस कर इसका पेस्ट बना लें और इसमें दही और शहद को मिला लें। बालों पर लगाकर एक घंटे के लिए छोड़ दें फिर शैंपू से बालों को धो दें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इन आसान नुस्खों को घर पर आप आसानी से अपना सकती हैं। इससे बालों की खोई चमक वापस लौट आएगी और बाल बिल्कुल मुलायम और चमकदार हो जाएंगे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें