फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Removal Tips: रसोई की इन चीजों से हटाएं अपर लिप्स के बाल, पार्लर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत

Thu, 09 May 2024 04:48 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Upper Lips Hair Removal - फोटो : istock
Hair Removal Tips: महिलाएं निखार लाने और सुंदर दिखने के लिए कई तरह के ब्यूटी टिप्स को अपनाती हैं। चेहरे पर आए अनचाहे बालों को हटाने के लिए तरह तरह के ट्रीटमेंट लेती हैं। पुरुषों की तरह महिलाओं के अपर लिप्स पर भी बाल होते हैं, जो तुलना में छोटे होते हैं। इससे महिलाओं की खूबसूरती कम हो जाती है।  

महिलाएं अपर लिप्स पर आए अनचाहे छोटे बालों से छुटकारा पाने के लिए पार्लर जाती हैं और हेयर रिमूवल क्रीम, थ्रेडिंग, ब्लीच, वैक्सिंग या अन्य कई तरीके अपनाती हैं। हालांकि यह स्थाई तरीका नहीं है, कुछ दिन बार फिर चेहरे पर बाल नजर आने लगते हैं। कई बार तो महिलाओं के कामकाज में व्यस्तता के कारण पार्लर जाने का समय नहीं मिल पाता। ऐसे में आप घर पर ही अपर लिप्स के बाल आसानी से हटा सकती हैं।

यहां अपर लिप्स के बालों से छुटकारा पाने के कुछ घरेलू उपाय बताए जा रहे हैं। किचन में इस्तेमाल होने वाली चीजों से अपर लिप्स के बालों से छुटकारा पाया जा सकता है।
 
विज्ञापन

2 of 5
potato - फोटो : istock
आलू का रस

अनचाहे बालों से चेहरे की खूबसूरती को कम होने से बचाने के लिए ब्लीचिंग क्रीम के तौर पर आलू के रस का उपयोग करें। आलू को काटकर मिक्सी में पीस लें। इस पेस्ट को कपड़े में डालकर अच्छी तरह से निचोड़कर रस निकाल लें। रात में सोने से पहले आलू का रस लगाएं और रात भर लगा रहने दें। सुबह चेहरा धो लें। इस प्रक्रिया को कम से कम तीन बार दोहराएं।
विज्ञापन

3 of 5
wheat flour - फोटो : iStock
आटा, हल्दी और दूध

अनचाहे बालों को हटाने के लिए एक बड़ा चम्मच गेहूं का आटा, एक चम्मच कच्चा दूध और चुटकी भर हल्दी को मिलाकर उबटन बना लें। इसे अपर लिप्स पर लगाकर सूखने दें। बाद में पानी से धो लें। इस पैक को हफ्ते में तीन-चार तीन दोहराएं।

4 of 5
Turmeric Adulteration Test - फोटो : Istock
दूध और हल्दी

दूध और हल्दी बहुत काम के होते हैं। एक चम्मच दूध में एक चम्मच हल्दी मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अप्पर लिप्स पर लगाकर सूखने दें। फिर ठंडे पानी से धो लें। ऐसा हफ्ते में तीन बार करें। इससे अपर लिप्स पर बाल नहीं नजर आते हैं और त्वचा साफ व चमकदार दिखने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चीनी - फोटो : Social Media
चीनी

अपर लिप्स के बालों को हटाने के लिए चीनी का उपयोग कर सकते हैं। पैन में एक बड़ा चम्मच चीनी और नींबू का रस मिलाकर गाढ़ी होने तक चलाएं। अब इसे अपर लिप्स पर लगा लें। ध्यान रखें कि यह बहुत अधिक गर्म न हो। 15 मिनट तक अपर लिप्स पर चीनी का पेस्ट सूखने दें, फिर पानी से धो लें। हर दूसरे दिन इसे लगा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें