फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Removal Tips: बिना वैक्सिंग-रेजर के साफ करें अनचाहे बाल, ये नुस्खे इसमें करेंगे आपकी मदद

Thu, 24 Jul 2025 03:37 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How To Remove Body Hair Without Waxing And Razor: अगर आप बिना वैक्सिंग और रेजर की मदद से त्वचा के अनचाहे बाल हटाना चाहती हैं तो हमारे बताए नुस्खों को ट्राई कर लें। 
विज्ञापन
1 of 7
बिना वैक्सिंग-रेजर के साफ करें अनचाहे बाल - फोटो : freepik.com
How To Remove Body Hair Without Waxing And Razor: त्वचा पर आने वाले अनचाहे बालों को हटाने के लिए ज्यादातर लोग या तो वैक्सिंग का सहारा लेते हैं, और या फिर रेजर इस्तेमाल करते हैं। इन दोनों की वजह से ही एक समय के बाद स्किन डैमेज होने लगती है। इसीलिए घर की महिलाएं टीनेएज लड़कियों को वैक्सिंग और रेजर इस्तेमाल करने से मना करती हैं। ऐसे में ये लेख आपके लिए है।

दरअसल, क्या आप जानती हैं कि बिना वैक्सिंग या रेजर के भी आप आसानी से घर पर कुछ प्राकृतिक और घरेलू उपायों से इन बालों को धीरे-धीरे कम कर सकते हैं। यहां हम आपको इन्हीं नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं। खास बात ये हैं कि ये तरीके बेहद सुरक्षित हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
पहला नुस्खा - फोटो : Adobe stock
पहला नुस्खा 

इस नुस्खे को ट्राई करने के लिए आपको बेसन के साथ-साथ, हल्दी और दूध की जरूरत पड़ेगी, जोकि हर भारतीय घर में बड़ी ही आसानी से मिल जाता है। 

 
विज्ञापन

3 of 7
इस्तेमाल का तरीका - फोटो : Adobe stock
इस्तेमाल का तरीका

इस नुस्खे को आजमाना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में बेसन लेकर उसमें चुटकी भर हल्दी डालें। अब आखिर में दूध मिक्स करके इसका पेस्ट तैयार कर लें। पेस्ट बनाने के बाद इसे अपनी त्वचा के अनचाहे बालों वाले हिस्से पर लगाएं और 15-20 मिनट तक सूखने दें। जब ये सूखने लगे तो हल्के हाथ से रगड़कर धो लें। आप इस पेस्ट का इस्तेमाल नियमित रूप से कर सकते हैं, जिससे आपकी त्वचा के अनचाहे बाल अपने आप ही कम होने लगेंगे। 

 

4 of 7
दूसरा तरीका - फोटो : Adobe stock
दूसरा तरीका 

अनचाहे बालों को हटाने का दूसरा नुस्खा भी काफी आसान है। इसके लिए 1 कप चीनी, 1/4 कप पानी और 1/4 कप नींबू का रस की जरूरत पड़ेगी। 

 
विज्ञापन

5 of 7
इस्तेमाल का तरीका - फोटो : Freepik.com
इस्तेमाल का तरीका

इस नुस्खे को आजमाने के लिए सबसे पहले तो चीनी और पानी को पकाएं जब तक चीनी घुलकर गाढ़ा सिरप जैसा न बन जाए। फिर नींबू का रस मिलाएं और ठंडा होने पर अपनी त्वचा पर अप्लाई करें। अब 4-5 मिनट इसे ऐसे ही लगा रहने दें और फिर हल्के हाथ से उंगलियों से रगड़कर निकालें। ये वैक्सिंग जैसा असर देता है। यदि आप इसे सही से ट्राई करेंगी तो इससे भी त्वचा के अनचाबे बाल हट जाएंगे। 

 
विज्ञापन

6 of 7
तीसरा तरीका - फोटो : Adobe stock
तीसरा तरीका

इस तीसरे नुस्खे को ट्राई करने के लिए आपको सिर्फ दो चीजों की जरूरत पड़ेगी। इन दो चीजों में आलू और पपीता शामिल है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इस्तेमाल का तरीका - फोटो : इंस्टाग्राम
इस्तेमाल का तरीका

इस तीसरे नुस्खे को ट्राई करने के लिए सबसे पहले तो आलू और पपीते को अच्छी तरह से कद्दूकस कर लें। इन दोनों चीजों को कद्दूकस करने के बाद आपस में मिक्स कर लें। अब इसे अपनी उस त्वचा पर लगाएं, जहां अनचाहे बाल हों। 5-7 मिनट में जब ये सूख जाए को हाथ से रगड़कर इसे साफ कर लें। ये बालों को कमजोर करता है, जिससे वे खुद ही झड़ जाते हैं। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें