फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care Tips: बालों को झड़ने से रोकते हैं ये फूड आइटम्स, सेवन से हेयर ग्रोथ में भी होगा इजाफा

Sun, 04 Jun 2023 02:30 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज के लेख में हम आपको ऐसे फूड आइटम्स के बारे में बताएंगे, जिनके सेवन से आपके बालों की ग्रोथ में इजाफा होता है।
विज्ञापन
1 of 5
Hair - फोटो : istock
Hair Care Tips: आज-कल के समय में बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल की वजह से और बाहर के खान-पान की वजह से शरीर पर काफी ज्यादा इफेक्ट हो रहा है। खास कर कि लोगों के बालों में काफी बदलाव देखा जा रहा है। बेहद कम उम्र में लोगों के बाल सफेद हो रहे हैं। बालों का झड़ना तो बेहद आम बात है। ज्यादा मात्रा में बाल झड़ने की वजह से लोगों में गंजेपन की समस्या देखी जा रही है। इसके लिए लोग कई तरीके के हेयर ट्रीटमेंट लेते हैं लेकिन इसका कोई असर नहीं दिखता है। बालों में मजबूती तभी आती है, जब आपके शरीर को आंतरिक रूप से पोषक तत्व मिलते हैं।

आज के लेख में हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं कि किन चीजों के सेवन से आपके शरीर को वो तत्व मिलेंगे, जिससे बालों में मजबूती आएगी। आप इन फूड्स का सेवन नियमित रूप से करना शुरू कर दें। कुछ ही समय में आपको इसका रिजल्ट दिखने लगेगा। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
गाजर

गाजर में विटामिन ए मौजूद होता है। जिसके सेवन से बालों में मजबूती आती है। यह स्कैल्प में सीबम के निर्माण को बढ़ाता है। जिससे बाल हाइड्रेटेड और हेल्दी बनते हैं। गाजर खाने से ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अंडे 

अंडे में प्रोटीन होता है जोकि बालों को अंदर से मजबूत बनाता है। अंडे में बायोटिन भी होता है, जो हेयर के लिए बेहद जरूरी होता है। इसलिए कोशिश करें कि अपनी डाइट में अंडे को शामिल करें।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
खट्टे फल

खट्टे फलों में विटामिन सी होता है। खट्टे फलों के सेवन से हेयर ग्रोथ तेजी से होता है। यदि आपके बाल झड़ रहे हैं तो विटामिन सी से भरपूर खट्टे फलों का सेवन नियमित रूप से करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
avocado - फोटो : pixa
एवोकाडो

एवोकाडो में पोटैशियम, विटामिन बी और फोलिक एसिड भी होते हैं, जो बालों के विकास में सुधार करने के साथ ही इन्हें घना भी बनाते हैं। ऐसे में कोशिश करें कि इसे अपनी डाइट में एवोकाडो शामिल करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें