फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

How To Make Aloevera Gel: ये है घर पर एलोवेरा जेल बनाने की आसान विधि, बनाकर हफ्तों के लिए करें स्टोर

Sat, 18 Jan 2025 10:34 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप बाजार में मिलने वाले एलोवेरा जेल को इस्तेमाल करने से डरते हैं, तो इसे घर पर तैयार करें। हम यहां आपको घर पर आसान विधि से एलोवेरा जेल बनाना बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
एलोवेरा - फोटो : Adobe stock
How To Make Aloevera Gel: आजकल फिर से लोगों का रुझान बाजार में मिलने वाले स्किन केयर प्रोडक्ट से हटकर घरेलू चीजों की तरफ हो गया है। लोग महंगे-महंगे प्रोडक्ट की बजाए घर पर दादी नानी के बताए नुस्खे अपना रहे हैं।

अपनी दादी-नानी को अपने अक्सर एलोवेरा जेल के फायदे गिनाते हुए सुना होगा। एलोवेरा जेल न सिर्फ त्वचा बल्कि बालों के लिए भी फायदेमंद है। इसके इस्तेमाल से चेहरा एकदम खिल उठता है, वहीं बाल भी एलोवेरा जेल से सिल्की और शाइनी हो जाते हैं।

वैसे तो बाजार में कई कंपनियां एलोवेरा जेल बेचती हैं, लेकिन यदि आप चाहें तो घर पर आसान विधि से एलोवेरा जेल बना सकते हैं। यहां हम आपको घर पर एलोवेरा जेल बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
एलोवेरा - फोटो : Freepik.com
एलोवेरा जेल बनाने की सामग्री
 
ताजा एलोवेरा की पत्तियां 
चाकू
चम्मच
ब्लेंडर (वैकल्पिक)
एक साफ जार 
विज्ञापन

3 of 7
एलोवेरा - फोटो : Freepik.com
ये है एलोवेरा जेल बनाने की विधि
 
त्वचा की समस्याओं के लिए रामबाण एलोवेरा जेल बनाना काफी आसान है। इसे घर पर बनाने के लिए और मोटी एलोवेरा पत्ती को पौधे से काट लें। इसे धोकर साफ करें ताकि धूल या गंदगी हट जाए।

4 of 7
एलोवेरा - फोटो : Freepik.com
काटें किनारे
 
पत्तियों को अच्छी तरह से धोने के बाद उसके किनारे काटें। किनारे काटने के लिए एलोवेरा पत्ती के दोनों किनारों के कांटेदार भाग को चाकू से काट दें।
विज्ञापन

5 of 7
एलोवेरा - फोटो : Freepik.com
ऊपरी परत छीलें
 
किनारों को काटने के बाद पत्ती के ऊपरी हरे हिस्से को छीलने के लिए चाकू या छीलने वाले उपकरण का उपयोग करें। ऊपर का छिलका हटाने के बाद अंदर से आपको जेल जैसा गूदा दिखाई देगा।
विज्ञापन

6 of 7
एलोवेरा - फोटो : Adobe stock
अब जेल निकालें
 
आखिर में एक चम्मच की मदद से जेल को सावधानी से निकाल लें और एक कटोरी में इकट्ठा करें। अगर जेल में गांठें हैं, तो इसे एक ब्लेंडर में डालकर स्मूद पेस्ट बना लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एलोवेरा - फोटो : iStock
सही से करें स्टोर
 
तैयार जेल को एक साफ़ कांच के जार या कंटेनर में स्टोर करें। इसे फ्रिज में रखें, जहां ये 1-2 सप्ताह तक ताजा रहेगा।
 
इस बात का रखें ध्यान
 
यदि आप इसे लंबे समय तक स्टोर करना चाहते हैं, तो इसमें कुछ बूंदें विटामिन E ऑयल या कुछ बूंदें नींबू का रस मिला सकते हैं। इसका उपयोग त्वचा, बालों या घरेलू उपायों के लिए कर सकते हैं। अब आपके पास 100% प्राकृतिक और केमिकल-फ्री एलोवेरा जेल तैयार है।
 
 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें