फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care Tips: इन पत्तियों को नारियल तेल में मिलाकर लगा लिया तो बाल रॉकेट की स्पीड से बढ़ेंगे

Sun, 21 Sep 2025 09:29 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mix Coconut Oil With These Leaves to Boost Hair Growth: अगर आप भी अपने बालों की लंबाई को बढ़ाना चाहते हैं तो कुछ पत्तियां आपके काम की हैं। इनके बारे में हम आपको जानकारी देंगे। 
विज्ञापन
1 of 6
हेयर केयर - फोटो : Adobe
Mix Coconut Oil With These Leaves to Boost Hair Growth: हर किसी की ख्वाहिश होती है लंबे, घने और मजबूत बालों की लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, गलत खान-पान, प्रदूषण और केमिकल प्रोडक्ट्स के कारण बालों का झड़ना, रुखापन और कमजोर जड़ें आम समस्या बन गई हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने बालों की लंबाई को नेचुरल तरीके से बढ़ाना चाहते हैं, तो कुछ खास पत्तियां आपके बेहद काम आ सकती हैं।

ये पत्तियां न सिर्फ बालों की ग्रोथ को तेज करती हैं, बल्कि स्कैल्प को हेल्दी बनाकर झड़ने और टूटने की समस्या से भी राहत देती हैं। इस लेख में हम आपको ऐसी 5 जादुई पत्तियों के बारे में बताएंगे, जिन्हें नारियल तेल में मिलाकर लगाने से बालों में जान आ जाएगी। तो चलिए जानते हैं वो कौन-सी पत्तियाँ हैं जो आपके बालों के लिए वरदान साबित हो सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 6
करी पत्ता - फोटो : Adobe Stock
  करी पत्ता  

करी पत्ता आपको तकरीबन हर भारतीय रसोई में बेहद ही आसानी से मिल जाएगा। इसमें बीटा-कैरोटीन, अमीनो एसिड और प्रोटीन पाए जाते हैं जो बालों को झड़ने से रोकते हैं और उन्हें घना बनाते हैं। इसके इस्तेमाल से समय से पहले सफेद होने वाले बालों की समस्या कम होती है। इसके अलावा ये हेयर फॉल को भी कंट्रोल करता है और बालों की ग्रोथ बढ़ाता है। 
 
 
विज्ञापन

3 of 6
अमरूद के पत्ते - फोटो : Adobe stock
अमरूद के पत्ते

अमरूद के पत्तों में विटामिन B और विटामिन C भरपूर मात्रा में होते हैं जो बालों की जड़ों को मज़बूत करते हैं। ये स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाते हैं जिससे बाल टूटने बंद होते हैं। जब बालों की जड़ें मजबूत होती हैं तो इनकी ग्रोथ अपने आप ही बढ़ जाती है। बालों को शाइनी बनाने में भी इसका इस्तेमाल होता है। 

 

4 of 6
नीम के पत्ते - फोटो : freepik
नीम के पत्ते 

नीम एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर होता है। जब बालों की जड़ों में गंदगी जमी होती है, तो ये कमजोर होने लगते हैं। ऐसे में नीम के पत्ते नारियल के तेल के साथ मिलकर ये डैंड्रफ हटाकर स्कैल्प की सफाई करते हैं, जिससे बालों की ग्रोथ बेहतर होती है। ये बालों का झड़ना भी रोक देते हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 6
तुलसी के पत्ते - फोटो : freepik
तुलसी के पत्ते

भारतीय घर में तुलसी के पत्ते न हों, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। ऐसे में इसका इस्तेमाल करें। तुलसी बालों की जड़ों तक ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करती है और बालों की ग्रोथ को बढ़ाने का काम करती है। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्कैल्प को शांत करते हैं। ये स्कैल्प इंफेक्शन में राहत पहुंचाती है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गुड़हल के पत्ते - फोटो : instagram
गुड़हल के पत्ते 

गुड़हल यानी हिबिस्कस बालों को मॉइस्चराइज करता है, जिससे ड्रायनेस और फ्रिज की समस्या खत्म होती है। इसके उपयोग से बाल मुलायम और चमकदार बनते हैं। अगर आप अपने बालों को गहराई से पोषण देना चाहते हैं तो नारियल के तेल के साथ गुड़हल के पत्तों का इस्तेमाल करें। ये हेयर ग्रोथ बूस्टर की तरह भी काम करता है। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें