कब धोएं बाल
- फोटो : pixabay
कैसे करें गंदे बालों की पहचान?
- अगर ऑयली स्कैल्प है, तो अक्सर ही हेयर वॉश करने के एक दिन बाद आपके बालों में तेल दिखने लगता है। इससे बाल चिपचिपे नजर आते हैं। ऐसा होने पर आपको बाल धो लेने चाहिए।
-बालों में स्कैल्प की त्वचा निकलने लगे या जरा से सिर खुरचने व खुजलाने पर नाखूनों में गंदगी दिखने लगे तो समझिए आपके बाल गंदे हैं और उन्हें वॉश करने की जरूरत है।
-अगर आप लंबे समय से बाल नहीं धो रही तो बालों में गांठ बनने लगती हैं। बाल जरूरत से ज्यादा उलझने लगे तो आपको बालों में शैंपू करना चाहिए।