फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care Tips: घने कोहरे और बारिश के बीच आपके बालों को सुरक्षित रखेंगे ये नुस्खे, एक बार अपनाकर देख लें

Tue, 21 Jan 2025 01:50 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सर्दी के मौसम में घना कोहरा और बारिश लोगों काफी परेशान कर देती है। इसका असर त्वचा और बालों पर भी देखने को मिलता है। ऐसे में अपने बालों का ध्यान खास तरह से रखें। 
विज्ञापन
1 of 7
घने कोहरे और बारिश के बीच आपके बालों को सुरक्षित रखेंगे ये नुस्खे - फोटो : Adobe stock
Hair Care Tips: चाहे लड़का हो या फिर लड़की, हर किसी के लिए उसके बाल बेहद जरूरी होते हैं। बालों का ध्यान रखने के लिए लोग महंगे-महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। इन प्रोडक्ट की वजह से बाल कई दिक्कतों से बचे रहते हैं। खासतौर पर जब अभी कोहरे और बारिश का मौसम चल रहा है, तो बालों का ध्यान रखना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है।

यदि बालों का ध्यान न रखा जाए तो इनके रूखेपन से, बालों के झड़ने से और रूसी से आपको परेशानी हो सकती है। इसी के चलते इन परेशानियों का समाधान हम लेकर आए हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आप अपने बालों का ध्यान रख सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
बालों को ड्राई रखें - फोटो : Adobe stock
बालों को ड्राई रखें

 बारिश से बचने के लिए हमेशा छाता या रेनकोट का उपयोग करें, ताकि बाल गीले न हों। अगर बाल गीले हो जाएं, तो हल्के से एक ड्राई टॉवेल से बालों को थपथपाकर सुखाएं, ताकि बालों की जड़ें कमजोर न हो। बाल यदि सूखे रहेंगे तो ये मजबूत रहेंगे, लेकिन यदि इनमें नमी रहेगी तो इनकी जड़ें कमजोर हो सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
हेयर मास्क और तेल मालिश - फोटो : Adobe stock
हेयर मास्क और तेल मालिश

सर्दी के मौसम में स्कैल्प की त्वचा काफी ड्राई हो जाती है। ऐसे में बालों में ताजगी बनाए रखने के लिए हल्के गर्म नारियल तेल या जोजोबा तेल की मालिश करें। एक हफ्ते में एक बार बालों को मुलायम और नमी देने के लिए हेयर मास्क का इस्तेमाल करें। आप अंडे, दही, और शहद का मास्क तैयार कर सकते हैं।  

4 of 7
एंटी-फ्रिज शैम्पू का उपयोग करें - फोटो : iStock
एंटी-फ्रिज शैम्पू का उपयोग करें

बारिश और नमी के मौसम में बालों में फ्रिज होने की समस्या बढ़ जाती है। इसके लिए एंटी-फ्रिज शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें। इस मौसम में कभी भी कंडीशनिंग करना न भूलें, क्योंकि यह बालों को मुलायम बनाता है और उन्हें टूटने से बचाता है।  
विज्ञापन

5 of 7
सही हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें - फोटो : Freepik
सही हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें 

सर्दी के मौसम में बालों को सुलझाने के लिए सॉफ्ट ब्रिस्टल वाले हेयरब्रश का इस्तेमाल करें। इससे बाल टूटते नहीं हैं। बालों को नमी से बचाने के लिए अपने बालों के हिसाब से ही फ्रिज कंट्रोल हेयर स्प्रे या हेयर सीरम का इस्तेमाल करें।  
विज्ञापन

6 of 7
बालों को ढककर रखें - फोटो : Adobe stock
बालों को ढककर रखें

इस मौसम में कभी भी बालों को खुला करके बाहर न जाएं। सिल्क या साटन के कपड़े से बालों को ढकें, क्योंकि ये कपड़े बालों को अधिक नमी और फ्रिज से बचाते हैं। अगर आपको बाहर जाना है, तो हेयर कैप का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गीले बालों में एक्सपेरिमेंट न करें - फोटो : Adobe stock
गीले बालों में एक्सपेरिमेंट न करें

जब बाल गीले होते हैं, तो उनकी स्ट्रैंड्स कमजोर हो सकती हैं, इसलिए बालों को गीला छोड़कर कोई हेयर स्टाइल न बनाएं। इन आसान नुस्खों को अपनाकर आप बारिश और कोहरे के मौसम में अपने बालों को सुरक्षित और स्वस्थ रख सकते हैं। 

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें