फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coconut Oil For Hair: क्या आप भी बालों में रोज नारियल तेल लगाते हैं? इस्तेमाल से पहले इसकी सच्चाई जान लें...

Thu, 30 Oct 2025 09:40 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Nariyal Tel Ke Fayde Or Nuksan: अगर सर्दी आते ही आपने बालों में नारियल का तेल लगाना शुरू कर दिया है तो ये लेख आपके काम का है। इसे अंत तक अवश्य पढ़ें। 
विज्ञापन
1 of 5
क्या आप भी बालों में रोज नारियल तेल लगाते हैं? - फोटो : अमर उजाला
Nariyal Tel Ke Fayde Or Nuksan:  सर्दियां शुरू हो गई हैं। ऐसे में लोग इस मौसम में बालों में सिर्फ नारियल के तेल का इस्तेमाल करते हैं। दरअसल, नारियल का तेल लंबे समय से बालों की जड़ों को मजबूत करने, रूसी हटाने और बालों में प्राकृतिक चमक लाने के लिए जाना जाता है लेकिन विशेषज्ञ इसके बारे में कुछ अलग ही खुलासे करते हैं। तो अगर आप भी बालों में नारियल का तेल लगाने के शौकीन हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।

दरअसल,  गलत तरीके से या ज्यादा मात्रा में नारियल तेल लगाने से बालों को नुकसान भी हो सकता है। इसी के चलते इस लेख में हम आपको बताएंगे कि नारियल का तेल कब और कैसे लगाना फायदेमंद है, किन परिस्थितियों में ये बालों में लगाना नुकसानदायक हो सकता है और इसे लगाने का सही तरीका क्या है। अगर आप अपने बालों को हेल्दी और मजबूत रखना चाहते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।
 
विज्ञापन

2 of 5
पहले जान लें इसके फायदे - फोटो : Adobe stock
पहले जान लें इसके फायदे

सबसे पहले नारियल का तेल बालों में लगाने के फायदे जान लें। अगर आप नियमित रूप से बालों में नारियल का तेल लगाते हैं तो ये बालों को मॉइस्चराइज करता है, फ्रिज कम करता है, स्कैल्प को ठंडक देता है और बालों की ग्रोथ बढ़ाता है। इसका सबसे बड़ा फायदा है कि इसके इस्तेमाल से रूसी कम होती है।
 
विज्ञापन

3 of 5
गलत तरीके से इस्तेमाल किया तो होगा नुकसान - फोटो : Adobe stock
गलत तरीके से इस्तेमाल किया तो होगा नुकसान

अब जान लेते हैं कि नारियल के तेल से नुकसान क्या हो सकते हैं। दरअसल, लगातार या गीले बालों में लगाने से स्कैल्प ऑयली हो सकता है और पोर्स बंद हो सकते हैं। खासतौर पर अगर आप अपने बालों में ढेर सारे नारियल के तेल का इस्तेमाल करते हैं, तब आपको अवश्य ही दिक्कत हो सकती है। 

 

4 of 5
क्या है सही तरीका - फोटो : Adobe stock
क्या है सही तरीका 

अगर आप नारियल का तेल बालों में लगाना चाहते हैं तो पहले इसका सही तरीका जान लें। इसके लिए हल्का गुनगुना तेल लें, जड़ों में हल्के हाथों से मालिश करें और 1-2 घंटे बाद माइल्ड शैंपू से धो लें। नारियल के तेल को रातभर बालों में लगाए रखन से बचें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या कहते हैं विशेषज्ञ - फोटो : Adobe stock
क्या कहते हैं विशेषज्ञ 

विशेषज्ञों का कहना है कि नारियल का तेल काफी ऑयली होता है, इसलिए सप्ताह में 2 बार से ज्यादा नारियल तेल न लगाएं। अगर आप हर दिन या दो दिन में एक बार भी नारियल का बालों में लगाते हैं तो इससे आपकी दिक्कत कम होने की बजाय बढ़ सकती है।  

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें