Hair Care: गर्मी से मौसम में आने वाले पसीने से हर कोई परेशान रहता है। शरीर के पसीने को सुखाने के लिए तो हम तौलिए और रूमाल का इस्तेमाल कर लेते हैं, पर ज्यादातर लोग बालों में आने वाले पसीने से भी परेशान रहते हैं।
दिक्कत वाली बात तो ये है कि बालों में आने वाला पसीना न सिर्फ बालों को चिपचिपा कर देता है, बल्कि इसकी वजह से बालों में बदबू भी आने लगती है। जो शर्मिंदगी की वजह बन जाती है। इसी के चलते आज हम आपको यहां बालों में से आने वाली पसीने की बदबू को दूर करने का तरीका बताएंगे। कुछ टिप्स को फॉलो करके आप इस परेशानी से राहत पा सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
नीम और तुलसी का हर्बल हेयर वॉश
- फोटो : freepik
नीम और तुलसी का हर्बल हेयर वॉश
यदि आप बालों से बदबू भगाना चाहते हैं तो हर्बल हेयर वॉश ट्राई करके देखिए। इसके लिए आपको नीम और तुलसी के पत्तों की जरूरत पड़ेगी। इसे ट्राई करने के लिए सबसे पहले तो नीम और तुलसी की पत्तियों को उबालें। जब ये सही से उबल जाए तो गैस बंद करके ठंडा करें और बाल धोने से पहले स्कैल्प पर लगाएं।
विज्ञापन
3 of 7
नीम और तुलसी का हर्बल हेयर वॉश
- फोटो : freepik
आधे घंटे इसे ऐसे ही लगा रहने दें और फिर बालों को सादे पानी से धो लें। ये दोनों चीजें न सिर्फ बालों की बदबू को दूर करती हैं, बल्कि साथ ही में इससे स्कैल्प का इंफेक्शन दूर होता है।
4 of 7
नींबू का रस
- फोटो : Freeepik.com
नींबू का रस
नींबू का रस बालों की कई परेशानियां को दूर करने के साथ-साथ पसीने की बदबू का भी खात्मा करता है। इसके इस्तेमाल के लिए सबसे नींबू के रस को निचोड़ कर एक कटोरी में निकाल लें। इसके बाद रुई की मदद से इसे स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगाएं। अब दस मिनट के बाद आप अपने बालों को धो सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
नींबू का रस
- फोटो : freepik.com
ये नींबू का रस स्कैल्प को डिटॉक्स करता है, जिससे बदबू का खात्मा होता है। इसके इस्तेमाल से पहले एक बार पैच टेस्ट अवश्य करें, क्योंकि नींबू के रस में पाए जाने वाले तत्व कई बार परेशानी पैदा कर देते हैं।
विज्ञापन
6 of 7
बेकिंग सोडा
- फोटो : Adobe stock
बेकिंग सोडा
बालों की बदबू को दूर करने के लिए बेकिंग सोडा भी एक बेहतर विकल्प है। इसका इस्तेमाल आपको पेस्ट बनाकर ही करना है। इस्तेमाल के लिए सबसे पहले तो एक कटोरी में थोड़ा सा बेकिंग सोडा लेकर उसमें थोड़ा सा पानी मिक्स करें। अब इसका पेस्ट तैयार है। इसे रुई की मदद से अपनी स्कैल्प पर लगाएं, 5 मिनट बाद धो लें।
ये पेस्ट स्कैल्प से अतिरिक्त तेल और पसीने की बदबू को दूर करता है। इसका इस्तेमाल भी आपको पैच टेस्ट के बाद ही करना है, ताकि आप किसी भी एलर्जी से दूर रहें।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।