फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care Tips: बालों की देखभाल के लिए ऐसे करें तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल, मिलेगा कई परेशानियों से छुटकारा

Fri, 01 Sep 2023 05:39 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तुलसी के पत्तों में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण बालों को मजबूत बनाते हैं
विज्ञापन
1 of 7
Tulsi - फोटो : iStock
Hair Care Tips: चाहे लड़की हो या लड़का, हर कोई ये चाहता है कि उनके बाल घने और मजबूत रहें लेकिन लगातार बढ़ते प्रदूषण की वजह से ऐसा होना संभव नहीं है। ऐसे में हर दूसरा व्यक्ति बाल झड़ने की समस्या से परेशान है। इसके अलावा प्रदूषण की वजह से ही सिर में डैंड्रफ की समस्या भी आने लगती है। इन परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए लोग पार्लर जाकर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं, पर बहुत से लोग ज्यादा पैसे खर्च नहीं कर पाते।

ऐसे में आज के लेख में हम आपको बालों के लिए तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल करना बताने जा रहे हैं। दरअसल, तुलसी के पत्ते बालों में लगाने से बालों के झड़ने को कम किया जा सकता है। तुलसी में पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण बालों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं और इससे बालों का झड़ना कम हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 7
honey - फोटो : istock
तुलसी और शहद

इस हेयर पैक को बनाने के लिए सबसे पहले तुलसी के पत्तों को धो लें। अब इसे महीन पीस कर पेस्ट बना लें। पेस्ट में थोड़ा पानी मिलाकर पतला कर लें। अब इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। इस पैक को 20 मिनट के लिए बालों में लगाएं और फिर बालों को धो लें। 
विज्ञापन

3 of 7
Hair Care
तुलसी में मौजूद गुण बालों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इस पैक को लगाने से बालों में शाइन भी बरकरार रहती है। 

4 of 7
coconut milk - फोटो : istock
तुलसी और नारियल का दूध

ये दोनों चीजें बालों के लिए काफी लाभदायक होती हैं। इस पैक को बनाने के लिए तुलसी के पत्तों को पीस कर नारियल के दूध में मिलाएं। इस मिश्रण को उबाल लें और ठंडा करके बालों में लगाएं। आधे घंटे के बाद बालों को धो लें। 
विज्ञापन

5 of 7
hair - फोटो : istock
इस पैक को लगाने से बालों में मजबूती बरकरार रहती है। इसके साथ ही बाल काफी मुलायम हो जाते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
coconut oil
तुलसी और नारियल तेल

एक पैक को तैयार करने के लिए सबसे पहले तुलसी के पत्तों को अच्छे से सुखा लें। पैक बनाने के लिए एक बाउल में नारियल तेल लें। इसमें आंवला पाउडर और तुलसी के पत्तों को डालें। इस पैक को उबाल कर ठंडा कर लें। आप इससे रोजाना मालिश कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
hair care - फोटो : amar ujala
इस तरह से तुलसी के इस्तेमाल से बालों की ग्रोथ तेजी से होती है। इसके साथ ही पत्तियां ड्रैंड्रफ की समस्या दूर करने में भी कारगर है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें