फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care Tips : मेयोनीज से अच्छा कोई कंडीशनर नहीं, जानें इसके इस्तेमाल का तरीका

Sun, 27 Apr 2025 02:06 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

अगर आप केमिकल से भरे महंगे कंडीशनर से बचना चाहते हैं और नेचुरल, आसान उपाय ढूंढ रहे हैं तो मेयोनीज एक शानदार विकल्प है। नियमित इस्तेमाल से आपके बाल और भी ज्यादा मजबूत, चमकदार और खूबसूरत बन सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
हेयर केयर - फोटो : Freepik
 
Hair Care Tips: आजकल बाजार में तरह-तरह के हेयर कंडीशनर मिलते हैं, लेकिन अगर आप प्राकृतिक और असरदार विकल्प ढूंढ रहे हैं, तो मेयोनीज आपके बालों के लिए किसी जादू से कम नहीं है। इसमें मौजूद अंडे, तेल और सिरका बालों को गहराई से पोषण देते हैं और उन्हें मुलायम, चमकदार और मजबूत बनाते हैं। अगर आप केमिकल से भरे महंगे कंडीशनर से बचना चाहते हैं और नेचुरल, आसान उपाय ढूंढ रहे हैं तो मेयोनीज एक शानदार विकल्प है। नियमित इस्तेमाल से आपके बाल और भी ज्यादा मजबूत, चमकदार और खूबसूरत बन सकते हैं। आइए जानते हैं बालों की कंडीशनिंग के लिए मेयोनीज का सही इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं।


विज्ञापन

2 of 5
मेयोनीज - फोटो : Adobe
मेयोनीज बालों के लिए क्यों फायदेमंद ?

मेयोनीज में अंडे का उपयोग होता है जो प्रोटीन से भरपूर हैं। अंडा बालों की जड़ों को मजबूत करता है। मेयोनीज में मौजूद तेल बालों को गहराई से मॉइस्चराइज करता है। नमी के लिए इसका उपयोग किया जा सकता है। इसमें सिरका भी शामिल होता है जो स्कैल्प के पीएच को बैलेंस करता है और डैंड्रफ से बचाता है। मेयोनीज में बालों में नेचुरल शाइन और स्मूदनेस आती है।
 
विज्ञापन

3 of 5
मेयोनीज को बालों में लगाने का सही तरीका - फोटो : Adobe stock
मेयोनीज को बालों में लगाने का सही तरीका

बालों में कंडीशनिंग के लिए बिना फ्लेवर वाला, प्लेन मेयोनीज ही इस्तेमाल करें। घर में बना हुआ मेयोनीज सबसे बेहतर रहेगा। इसके उपयोग के लिए मेयोनीज को हल्का गुनगुना करें। इससे पोषक तत्व स्कैल्प में बेहतर तरीके से समा जाते हैं। 

पहले बालों को थोड़ा गीला करें। फिर जड़ों से लेकर बालों के सिरों तक मेयोनीज अच्छी तरह से लगाएं। उंगलियों से मसाज करें ताकि स्कैल्प में भी अच्छे से समा जाए। बालों में मेयोनीज लगाने के बाद सिर को प्लास्टिक शावर कैप या तौलिये से ढक कर कम से कम 20-30 मिनट तक छोड़ दें। बाद में बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। 

4 of 5
कितनी बार बालों में लगाएं मेयोनीज - फोटो : Adobe stock
कितनी बार बालों में लगाएं मेयोनीज

बालों पर असर देखने के लिए सामान्य बालों पर महीने में एक बार मेयोनीज से कंडीशनिंग कर सकते हैं। वहीं अगर बाल ड्राई या डैमेज हों तो 15-15 दिन में इसे लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बालों की देखभाल के टिप्स - फोटो : Adobe stock
मेयोनीज के इस्तेमाल के टिप्स

अगर बाल बहुत ज्यादा ड्राई हैं तो मेयोनीज में 1 चम्मच शहद मिलाकर लगाएं। अगर बाल झड़ रहे हैं तो मेयोनीज में थोड़ा सा एलोवेरा जेल मिलाकर लगा सकते हैं। इसके अलावा ज्यादा ऑयली बालों पर मेयोनीज का इस्तेमाल बहुत कम करें। मेयोनीज का उपयोग करने से पहले एलर्जी या संवेदनशीलता की जांच के लिए पैच टेस्ट जरूर करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें