फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

How To Clean Makeup Brush: मेकअप ब्रश साफ करने का सबसे आसान तरीका यहां से जानें

Sat, 26 Apr 2025 09:41 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गंदे मेकअप ब्रश आपकी त्वचा को डैमेज कर सकते हैं। इसलिए समय-समय पर इसे सही से साफ अवश्य करें। 
विज्ञापन
1 of 7
मेकअप ब्रश साफ करने का सबसे आसान तरीका यहां से जानें - फोटो : Adobe stock
How To Clean Makeup Brush: मेकअप एक कला है जो महिलाओं से लेकर पुरुषों तक की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देती है। मेकअप का सही इस्तेमाल तभी सकता है, जब आप साफ और सही क्वालिटी के ब्रश का इस्तेमाल करें। दरअसल, गंदे और खराब मेकअप ब्रश आपके चेहरे की खूबसूरती छीनने का दम रखते हैं। इसकी वजह से आपको त्वचा संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

यदि आपको भी मेकअप करके खूबसूरत दिखना पसंद है तो अपने ब्रश को सही से साफ करना भी सीख लें। बहुत से लोगों को ये समझ नहीं आता कि मेकअप में इस्तेमाल होने वाले ब्रश को किस तरह से साफ किया जाता है। यदि आप भी उन्हीं लोगों में से हैं, तो ये लेख आपके लिए है। यहां हम आपको बताएंगे कि मेकअप ब्रश को सही तरह से कैसे साफ किया जाए। अगर आप साफ ब्रश से मेकअप करेंगे तो आपका चेहरा खिल उठेगा। 
विज्ञापन

2 of 7
सही से मेकअप ब्रश साफ करने का सामान - फोटो : Adobe stock
सही से मेकअप ब्रश साफ करने का सामान
  •  हल्का गुनगुना पानी  
  •  सौम्य बेबी शैंपू या फेस क्लींजर  ( इसके लिए किसी भी हार्श सर्फ या साबुन का इस्तेमाल न करें )
  •  एक छोटा कटोरा  
  •  टॉवल या नैपकिन  

 
विज्ञापन

3 of 7
ये है सही तरीका - फोटो : instagram
ये है सही तरीका

अब बारी आती है ये पता लगाने की कि अपने मेकअप ब्रश को सही तरीके से साफ कैसे किया जाए। इसके लिए सबसे पहले तो ब्रश के ब्रिसल्स यानी कि बालों को गुनगुने पानी से थोड़ा गीला कर लें। इस दौरान ध्यान रखें कि इसका हैंडल न भीगने पाए।

4 of 7
ये है सही तरीका - फोटो : Adobe stock
इसके बाद एक कटोरे में बेबी शैंपू का फेस क्लींजर डालकर उसे मिक्स करें। इसके बाद इस ब्रश को शैंपू वाले घोल में डुबोएं और हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में घुमाएं, जब तक झाग ना बन जाए और गंदगी निकलती न दिखे।
विज्ञापन

5 of 7
makeup brush - फोटो : instagram
थोड़ी देर इसे ऐसे ही करते हैं, ब्रश की पूरी गंदगी साफ हो जाएगी। इसके बाद इसे गंदे पानी से निकालकर सादा पानी से धो लें। आखिर में इसे ऐसी जगह लटका दें, यहां ये प्राकृतिक तरीके से सूख सके।
विज्ञापन

6 of 7
ये है सही तरीका - फोटो : instagram
बस ध्यान रखें कि एक तो इसे तेज धूप में न सुखाएं और दूसरा इसे ऐसे न सुखाएं कि इसका पानी ब्रश के हैंडल में चला जाए। सूखने के बाद इसको टॉवल और नैपकिन से हल्के हाथ से पोंछे। बस अब आपका ब्रश पूरी तरह से साफ है। ऐसा महीने में कम से कम दो बार करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गंदे ब्रश से होती हैं ये परेशानियां - फोटो : Adobe stock
गंदे ब्रश से होती हैं ये परेशानियां

यदि आप अपने चेहरे पर गंदे ब्रश का इस्तेमाल करते हैं, तो उससे त्वचा पर कई परेशानियां होने लगती हैं। इससे आपकी स्किन अपने आप डैमेज हो जाएगी। इसके अलावा इसकी वजह से चेहरे पर मुंहासे आ सकते हैं। बहुत से लोग तो इंफेक्शन का भी शिकार हो जाते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें