फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Winter Skin Care Tips: कोल्ड क्रीम खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान, वरना चिपचिपाएगी त्वचा

Fri, 29 Nov 2024 01:27 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोल्ड क्रीम खरीदते समय आपकी त्वचा की देखभाल के लिए सही उत्पाद का चयन करना बहुत जरूरी है। नीचे कुछ महत्वपूर्ण बातें दी गई हैं, जो आपको सही कोल्ड क्रीम चुनने में मदद करेंगी।

 
विज्ञापन
1 of 7
कोल्ड क्रीम खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान, - फोटो : अमर उजाला
Winter Skin Care Tips: सर्दियों में सर्द हवाएं त्वचा की नमी सोख लेती हैं। ऐसे में हर कोई इस मौसम में अपनी त्वचा का खास ध्यान रखता है। यदि सर्दियों की शुरुआत में ही स्किन का सही से ध्यान नहीं रखा गया तो भरी सर्दी में लोगों को काफी परेशानी होने लगती है। इस मौसम में लोग अपनी त्वचा का ध्यान रखने के लिए कोल्ड क्रीम का इस्तेमाल करते हैं, जो कि त्वचा की नमी बरकरार रखने के लिए बेहद आवश्यक है।

वैसे तो ये त्वचा को काफी लाभ पहुंचाती है, लेकिन यदि इसे खरीदते वक्त कुछ बातों का ध्यान नहीं रखा गया, तो ये त्वचा की परेशानी बढ़ा सकती है। इसीलिए हम आपको आज कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान आपको कोल्ड क्रीम खरीदते वक्त रखना है। 
विज्ञापन

2 of 7
स्किन टाइप का रखें ध्यान - फोटो : Adobe stock
स्किन टाइप का रखें ध्यान

कोल्ड क्रीम का चयन करते वक्त भी हर किसी को अपनी स्किन टाइप का ध्यान रखना चाहिए। यदि आपकी त्वचा सामान्य है तो हल्की और मॉइश्चराइजिंग क्रीम चुनें। रूखी त्वचा के लिए मॉइश्चराइजिंग और हाइड्रेटिंग क्रीम का चयन करें, जिसमें शिया बटर, ग्लिसरीन या नारियल तेल हो। यदि आपकी त्वचा तैलीय है तो  नॉन-कॉमेडोजेनिक और हल्के फॉर्मूला वाली क्रीम का चयन करें, जो त्वचा के पोर्स को ब्लॉक न करे।   
विज्ञापन

3 of 7
क्रीम की सामग्री को ध्यान से पढ़ें - फोटो : Adobe stock
क्रीम की सामग्री को ध्यान से पढ़ें

हर किसी को कोल्ड क्रीम खरीदने से उसकी डीटेल पढ़नी चाहिए। ये जानना बेहद जरूरी है कि कोल्ड क्रीम किन चीजों से बनकर बनी है। कोल्ड क्रीम में ग्लिसरीन, हायल्यूरोनिक एसिड, एलोवेरा जेल, नारियल तेल, जैतून का तेल, बादाम का तेल, विटामिन E और C जैसे तत्व अवश्य होने चाहिए। ध्यान रखें कि कोल्ड क्रीम में सल्फेट्स, पैराबेन्स, और आर्टिफिशियल कलर्स न हो। 

4 of 7
मौसम का ध्यान रखें - फोटो : Adobe stock
मौसम का ध्यान रखें

अभी सर्दी का मौसम चल रहा है, ऐसे में सर्दियों के लिए मॉइश्चराइजिंग क्रीम लें, जोकि आपकी त्वचा की नमी बनाकर रखे। गर्मी वाले मौसम के लिए हल्की और जल्दी सूखने वाली क्रीम बेहतर है। यदि गलत मौसम में कोल्ड क्रीम लगाएंगे तो इससे त्वचा को काफी परेशानी हो सकती है। 
विज्ञापन

5 of 7
पैच टेस्ट करें - फोटो : Adobe stock
पैच टेस्ट करें

कोल्ड क्रीम के इस्तेमाल से पहले एक बार पैट टेस्ट अवश्य करें। इसके लिए पहले त्वचा के एक छोटे हिस्से पर टेस्ट करें। यदि आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो डॉक्टर से परामर्श करें।   
विज्ञापन

6 of 7
ब्रांड का रखें ध्यान - फोटो : Adobe stock
ब्रांड का रखें ध्यान

कई बार लोग पैसे बचाने के चक्कर में किसी भी ब्रांड की क्रीम का चयन कर लेते हैं। जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। हमेशा विश्वसनीय और प्रमाणित ब्रांड्स की क्रीम चुनें। प्राकृतिक और आयुर्वेदिक विकल्प भी अच्छे हो सकते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
खुशबू और टेक्सचर का ध्यान रखें - फोटो : Adobe stock
खुशबू और टेक्सचर का ध्यान रखें

 अगर आपको कृत्रिम सुगंध पसंद नहीं, तो फ्रेगरेंस-फ्री क्रीम का चयन करें। वैसे तो बाजार में कई तरह की सुगंधित क्रीम मिल जाती हैं, जिनसे काफी अच्छी खूशबू आती है। इसके साथ-साथ आप हल्की, चिकनी और आसानी से फैलने वाली क्रीम चुनें।  

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें