फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care Tips : बालों में एलोवेरा इस्तेमाल करने का सही तरीका जानते हैं आप? अगर नहीं तो आज ही जानें

Sun, 28 May 2023 01:42 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप बालों में एलोवेरा लगाते हैं तो उसके इस्तेमाल का सही तरीका आपको जरूर पता होना चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 5
aloe vera
Hair Care Tips : इस बदलते मौसम में लोग अपने स्किन केयर का खास ध्यान रखते हैं। इस मौसम में आपको स्किन केयर के साथ-साथ अपने बालों का भी अलग से ध्यान रखना चाहिए। बालों की केयर के लिए अक्सर लोग घरेलू नुस्खों को अपनाते हैं। इन नुस्खों में एलोवेरा का इस्तेमाल काफी ज्यादा किया जाता है। दरअसल, अगर आपके बालों में खुलजी होती है, या हमेशा डैंड्रफ की समस्या रहती है तो आप एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

एलोवेरा के इस्तेमाल से आपके बाल ना सिर्फ मजबूत बनेंगे बल्कि साथ में इनमें शाइन भी आएगी। एलोवेरा में  विटामिन सी, ई और ए पाया जाता है, जोकि बालों की लंबाई बढ़ाने में भी सहायक है। लोग इसका इस्तेमाल तो कर लेते हैं, पर कई बार उन्हें इसके इस्तेमाल का सही तरीका नहीं पता होता है। ऐसे में आज के लेख में हम आपको सही तरीके से एलोवेरा का इस्तेमाल करना बताएंगे, ताकि आपके बाल पर इसका अच्छा असर हो सके। 
विज्ञापन

2 of 5
Aloe vera - फोटो : Pixabay
जानें इसे बालों में लगाने का सही तरीका 

अगर आप बालों में एलोवेरा लगाते हैं तो ये बेहद जरूरी है कि इसका सही तरीका आपको पता हो। बालों में एलोवेरा लगाने के लिए सबसे पहले ताजे एलोवेरा को लेकर इसे साफ कर लें। अब चाकू की मदद से इसका छिलका उतार लें।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
ऊपरी सतह को हटाकर इसका जेल निकाल कर एक कटोरी में रख लें। अगर आप सूखे बालों में इसे लगाएंगे तो एलोवेरा ज्यादा फायदा करेगा। अब आप बालों की जड़ों में जेल लगाने की शुरूआत करें और बालों के अंत तक इसे लगाएं।

4 of 5
aloe vera - फोटो : istock
बालों में एलोवेरा लगाने के बाद इसे आधे घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। आधे घंटे के बाद इसे शैंपू से धो लें। चाहें तो इसके बाद बालों में तेल लगा सकते हैं। आप हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
aloe vera
एलोवेरा के इस्तेमाल के फायदे

अगर आप हफ्ते में दो बार एलोवेरा का इस्तेमाल करते हैं तो सिर की खुजली, जलन आदि भी दूर होगी। इसके साथ ही आपके बाल हेल्दी बनेंगे। एलोवेरा के नियमित इस्तेमाल से आपके बालों में शाइन भी आएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें