फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care Tips: इन्हीं गलतियों की वजह से बदलते मौसम में ज्यादा झड़ते हैं बाल, आप भी जानें

Mon, 03 Jul 2023 02:00 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप पहले से ही इन बातों का ध्यान रखेंगे और कुछ गलतियां दोहराएंगे नहीं तो आपके बाल झड़ने से रुक जायेंगे।
विज्ञापन
1 of 7
hair fall - फोटो : istock
Hair Care Tips: हर महिला और पुरुष के लिए घने, काले और मजबूत बालों का होना बेहद जरूरी होता है। बाल व्यक्ति की सुंदरता में चार चांद लगाते हैं, पर कई बार देखा जाता है कि बदलते मौसम में बाल काफी तेजी से झड़ने लगते हैं। खासकर जब बारिश का मौसम आता है तो कभी उमस भरी गर्मी तो कभी तेज बारिश बालों को कमजोर बना देती है। बहुत से लोग बाल झड़ना रोकने के लिए तरह-तरह के ट्रीटमेंट लेते हैं, लेकिन कई बार ये ट्रीटमेंट काम नहीं आते। ऐसे में घरेलू नुस्खे भी अपनाकर देखे जाते हैं।

बालों का झड़ना रोकने के लिए सबसे पहले आपको ये पता होना चाहिए कि आखिर बाल झड़ क्यों रहे हैं? अगर आप पहले से ही इन बातों का ध्यान रखेंगे और कुछ गलतियां दोहराएंगे नहीं तो आपके बाल झड़ने से रुक जायेंगे। इन बातों का ध्यान रखना इतना भी मुश्किल नहीं है। आइए आपको भी कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताते हैं, जिन्हें आप भी गलती से दोहराते जरूर होंगे।
विज्ञापन

2 of 7
hair wash - फोटो : istock
जब गंदे हो जाते हैं बाल

जब आपके बाल ज्यादा गंदे हो जाते हैं तो इनके गिरने की संभावना भी काफी ज्यादा हो जाती है। इसलिए बालों को हमेशा साफ रखना चाहिए। हर तीसरे दिन कोशिश करें की बालों को धो लें। 
विज्ञापन

3 of 7
hair - फोटो : istock
गलत तरीके के तेल लगाना

बालों में तेल लगाते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि ज्यादा समय तक इसे बालों में लगा ना रहने दें। इससे बालों के रोम छिद्र बंद हो जाते हैं, जिससे बाल झड़ने लगते हैं। तेल लगाते समय बालों को रगड़ें भी नहीं। 

4 of 7
hair wash - फोटो : istock
केमिकलयुक्त चीजों का इस्तेमाल करना

बालों में अलग-अलग तरीके की केमिकलयुक्त चीजों का इस्तेमाल करने से भी बाल काफी झड़ने लगते हैं जितना हो सके घरेलू चीजों का इस्तेमाल करें। इनका इस्तेमाल के वक्त ध्यान रखें कि ये आपके बालों के टाइप के हिसाब से हो। 
विज्ञापन

5 of 7
Hair Colour - फोटो : instagram
ज्यादा कलर करना

आज-कल बालों को अलग-अलग रंगों में रंगने का ट्रेंड चला है। ऐसे में बाल अंदर से कमजोर हो जाते हैं। कोशिश करें कि इन रंगों का उपयोग ना करें।
विज्ञापन

6 of 7
hair fall
गीले बालों में कंघी

जल्दबाजी में लोग गीले बालों में ही कंघी कर लेते हैं, जिससे बाल कमजोर होने लगते हैं। ऐसे में कोशिश करें कि बालों को पहले सुखाएं फिर कंघी करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
hair dryer - फोटो : facebook
हेयर ड्रायर का उपयोग

कभी-कभार तो हेयर ड्रायर का उपयोग कर सकते हैं लेकिन कोशिश करें कि इससे दूर ही रहें। ये बालों को कमजोर बनाता है, जिस वजह से बाल झड़ते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें