फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care: चेहरे पर लगाते हैं बेसन तो जान लें इसके नुकसान

Sun, 02 Jul 2023 03:01 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी अपने चेहरे पर बेसन लगाते हैं तो इसके नुकसान जरूर जान लें। 
विज्ञापन
1 of 7
face pack - फोटो : istock
Skin Care: हर कोई चाहता है कि वो सबसे खूबसूरत दिखे। इसके लिए लोग अलग-अलग तरह के उपाय करते हैं। चाहे पुरुष हो या महिलाएं, चमकदार चेहरा पाने के लिए लोग पार्लर जाकर हजारों रुपए खर्च कर देते हैं। जो लोग पार्लर नहीं जा पाते, वो घर में ही घरेलू नुस्खे अपनाकर चेहरे का ग्लो बरकरार रखते हैं। आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि बेसन लगाने से चेहरा चमकदार बनाता है।

बेसन को कई अन्य चीजों के साथ मिक्स करके चेहरे या स्किन लगाने से स्किन निखरती है, पर क्या आप जानते हैं कि बेसन लगाने से आपके चेहरे को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको बेसन के इस्तेमाल से होने वाले नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी पहले त्वचा पर पैच टेस्ट करने के बाद ही बेसन का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से आप त्वचा पर होने वाली परेशानियों से बच सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
dry skin - फोटो : istock
ड्राई स्किन वाले रखें ध्यान

सर्वे में ऐसा देखा गया है कि बेसन के इस्तेमाल से चेहरा स्किन को रूखा और बेजान बना सकता है। ऐसे में अगर आपकी स्किन पहले से ही ड्राई है तो बेसन के इस्तेमाल से दूर करें। इसके ज्यादा इस्तेमाल से त्वचा की नमी भी खत्म होती है। ऐसे में रोजाना इसके इस्तेमाल से दूर रहें। 
विज्ञापन

3 of 7
dry skin - फोटो : Pixabay
एलर्जी का रखें ध्यान

अगर आपकी त्वचा पर किसी तरह की एलर्जी है तो कोशिश करें कि पहले पैच टेस्ट कर लें। अगर आपको इससे कोई परेशानी नहीं हो रही है, तो आप इसका आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हो सकते हैं मुंहासे

अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है तो बेसन के इस्तेमाल के आपके चेहरे पर मुंहासे हो सकते हैं। ऐसे में इसके इस्तेमाल से पहले अपनी त्वचा का टाइप जरूर पता करें। 
विज्ञापन

5 of 7
skin care - फोटो : istock
छिल सकती है त्वचा

अगर आप रोजाना बेसन का इस्तेमाल करेंगे तो हो सकता है कि आपकी त्वचा छिल जाए। इसलिए बेसन का ज्यादा इस्तेमाल करने से दूर रहें। 
विज्ञापन

6 of 7
skin - फोटो : istock
त्वचा में आ सकती है सूजन

अगर आप पहले से ही मुंहासों की समस्या से जूझ रही हैं तो बेसन से दूर रहें। इसके इस्तेमाल से हो सकता है कि त्वचा में सूजन आ जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बेसन - फोटो : iStock
पीएच लेवल को करता है असंतुलित

बेसन में एसिड की मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है। ऐसे में इसके ज्यादा इस्तेमाल से आपके चेहरे पर जलन की परेशानी सामने आ सकती है। 

नोट: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें