फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care Tips: तेजी से सफेद हो रहे हैं बाल तो इन बातों का रखें ध्यान, कम होगी ये समस्या

Wed, 02 Apr 2025 11:13 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आपके बाल भी कम उम्र में ही सफेद होने लगे हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप कुछ टिप्स को फॉलो करके इस परेशानी से बच सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
तेजी से सफेद हो रहे हैं बाल तो इन बातों का रखें ध्यान, कम होगी ये समस्या - फोटो : Adobe stock
Hair Care Tips: आज के समय में लाइफस्टाइल इतनी बिगड़ गई है कि उसका असर सीधा लोगों के बालों पर पड़ रहा है। इसी के चलते कम उम्र में ही ज्यादातर लोगों के बाल सफेद होने लगते हैं। यदि आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।

यदि बाल सफेद हो रहे हैं तो आप बस कुछ बातों का ध्यान रखकर इन्हें रोक सकते हैं। हालांकि ये जरूरी नहीं है कि इन बातों को ध्यान में रखकर आपके बाल सफेद होने से रुक ही जाएं, लेकिन आप एक बार ट्राई करके तो देख ही सकते हैं। इस लेख में हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं कि जिन लोगों के बाल सफेद हो रहे हैं, उनको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 6
धूप से रखें बचाकर - फोटो : Adobe stock
धूप से रखें बचाकर

यदि आपके बाल बेहद कम उम्र में ही सफेद होने लगे हैं, तो उन्हें धूप से बचाकर रखें। यदि आप अपने बालों को धूप की हानिकारक किरणों में खुला रखेंगे तो उससे बालों पर और भी ज्यादा खराब असर पड़ेगा। यदि आप नहीं चाहते कि आपके पूरे बाल सफेद हो जाएं तो धूप में जाते समय बालों को कवर कर लें। 
विज्ञापन

3 of 6
घरेलू नुस्खे अपनाएं - फोटो : Adobe stock
घरेलू नुस्खे अपनाएं

कम उम्र मे कभी भी बाजार में मिलने वाले रंगों का इस्तेमाल अपने बालों पर नहीं करें। ऐसा करने से आपके बाल और भी ज्यादा सफेद हो जाएंगे। ध्यान रखें कि इस समय आपको जितना हो सके उतना घरेलू नुस्खों को ही इस्तेमाल करना है। घरेलू नुस्खे भी पैच टेस्ट के बाद भी इस्तेमाल करें, क्योंकि कई बार इससे भी परेशानी बढ़ जाती है। 

4 of 6
स्टाइलिंग टूल्स से रहें दूर - फोटो : Adobe stock
स्टाइलिंग टूल्स से रहें दूर

आजकल के समय में तो हर कोई अपने बालों को स्टाइल करने के लिए बाजार में मिलने वाले स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल करता है। ऐसे में यदि आप सफेद बालों पर ज्यादा स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल करेंगे तो इससे आपकी परेशानी और ज्यादा बढ़ सकती है। इसलिए जितना हो सकते इनसे दूर ही रहें। अगर इस्तेमाल करना ही है तो हेयर प्रोटेक्टर का इस्तेमाल अवश्य करें। 
विज्ञापन

5 of 6
स्कैल्प को पोषण देना है जरूरी - फोटो : Adobe stock
स्कैल्प को पोषण देना है जरूरी

यदि आप बालों की जड़ों को मजबूत रखेंगे तो आपके बाल न सिर्फ मजबूत बनेंगे बल्कि इसकी वजह से बालों का कालापन भी बरकरार रहेगा। कई बार बाल जड़ों से सफेद सिर्फ इसलिए होते हैं, क्योंकि इन्हें सही पोषण नहीं मिल पाता है। इसलिए स्कैल्प को हमेशा सही से साफ करें और हफ्ते में दो बार तेल से मालिश करें। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तनाव कम लें - फोटो : Freepik.com
तनाव कम लें

यदि आप नहीं चाहते कि आपके बाल कम उम्र में ही सफेद हो जाएं तो तनाव कम लें और कम से कम आठ घंटे की नींद पूरी करें। यदि आप तनाव नहीं लेंगे और नींद भी पूरी करेंगे तो आपको इसका असर जल्द ही दिखेगा। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें