Hair Care Tips: नवंबर के महीने की शुरुआत हो गई है। इस महीने की शुरुआत से ही मौसम ने करवट बदलना भी शुरू कर दिया है। हल्की-हल्की ठंड की वजह से लोगों ने अपने सर्दियों वाले कपड़ों को निकालकर पहनना शुरू कर दिया है। अक्सर देखा जाता है कि बदलते मौसम का सीधा असर त्वचा पर पड़ता है। ऐसे में लोग अपनी त्वचा का खास ध्यान रखने लगते हैं लेकिन बालों का ध्यान रखना लोग भूल जाते हैं। बालों का ध्यान नहीं रखने की वजह से बदलते मौसम में बाल काफी झड़ने लगते हैं।
बहुत से लोग इस समस्या के बचने के लिए हेयर ट्रीटमेंट लेते हैं, जिसकी कीमत काफी ज्यादा होती है। हेयर ट्रीटमेंट में कई ऐसे केमिकल पाए जाते हैं, जो बालों को ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसी के चलते आज हम आपको कुछ ऐसे नुस्खे बताएंगे, जिसको अपनाकर आप अपने बालों का ध्यान रख सकते हैं।