फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care Tips : बालों को शाइनी और मजबूत बनाते हैं ये घरेलू नुस्खे, आप भी जानें

Wed, 24 May 2023 05:23 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप अपने बालों को मजबूत और शाइनी बनाना चाहते हैं तो इन घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
Hair Care
Hair Care Tips : लगातार बदलते मौसम और प्रदूषण का सीधा असर लोगों के शरीर पर पड़ रहा है। स्किन के जुड़ी परेशानियां तो सामने आ ही रहीं हैं और साथ ही बाल भी काफी कमजोर हो रहे हैं। हेयर केयर के लिए लोग पार्लर जाकर हजारों रुपये खर्च करते हैं। ये बालों को बाहर से तो खूबसूरत बना देते हैं पर आंतरिक रूप से मजबूत नहीं कर पाते। ऐसे में सिर्फ नानी- दादी के बताए हुए नुस्खे ही रोजाना की जिंदगी में बालों को मजबूत बनाने में काम आते हैं। इन नुस्खों को अपनाकर बाल ना सिर्फ मजबूत बन जाते हैं, बल्कि बालों में शाइन भी आ जाती है। ये आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। 

आज के लेख में हम आपको बालों की केयर करने के कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जोकि काफी फायदेमंद हैं। इन तरीकों को अपनाने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए देर ना करते हुए आपको हेयर केयर के कुछ घरेलू नुस्खे बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
hair - फोटो : istock
करें चंपी

बालों को पोषण देना काफी जरूरी होता है। ऐसे में जब भी बाल धोएं उसकी एक रात पहले बालों में हल्के हाथ से चंपी जरूर करें। इससे आपके बाल अंदर से मजबूत रहेंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
गुड़हल
घर पर बनाएं गुड़हल के पत्ते और मेथी दाने का पैक

गुड़हल के पत्ते और मेथी दाने का पैक बनाने के लिए 6-7 पत्ते लेकर इसमें थोड़े मेथी दाना मिलाकर पीस लें। इसे पीसने के लिए थोड़ा सा पानी इसमें मिला लें। नहाने से पहले कुछ देर के लिए इस पैक को बालों में लगाएं। 

4 of 5
curd with honey
दही और शहद का मास्क

अगर आप ज्यादा मेहनत नहीं करना चाहतीं तो दही और शहद का हेयर मास्क बनाकर इसे बालों मे लगाएं। दही को आधे से ज्यादा मात्रा में लेकर और उसकी क्वॉन्टिटी के हिसाब से ही उसमें शहद मिलाएं। इसे अपने बालों में 20 से 25 मिनट के लिए लगा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
करें आंवले के पानी का इस्तेमाल

आंवले उबालने के बाद उसके पानी को आप स्टोर करके रख सकती हैं। बालों को शैम्पू करने के बाद सिर्फ आधा मग आंवले का पानी अपने बालों में अच्छे से डालें और दो मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। दो मिनट के बाद बालों को सादा पानी से धो लें। जल्द ही इसका असर दिखने लगेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें