फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care Tips: इन आयुर्वेदिक पाउडरों से धोएं बाल, कई समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

Wed, 29 Nov 2023 09:31 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप काले, मजबूत और घने बाल पाना चाहते हैं, तो कुछ आयुर्वेदिक पाउडरों से बाल धो सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
Hair wash - फोटो : istock
Hair Care Tips: शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे अपने बाल काले, लंबे और घने पसंद ना हों। चाहे पुरुष हो या स्त्री, हर कोई ये चाहता है कि उनके बाल बढ़ती उम्र में भी काले और घने बने रहें। इसके लिए लोग बालों का ध्यान रखने के लिए बाजार में मिलने वाले कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। बाजार में कई हेयर केयर प्रोडक्ट आते हैं, जो बालों की कई परेशानियों से राहत दिलाते हैं लेकिन इनमें मिले केमिकल की वजह से इसका असर कुछ दिन तक रहताा है।

यानी कि अगर आप इसका लगातार इस्तेमाल करेंगे तब तो आपके बाल सही रहेंगे, वरना कई तरह की परेशानियां आपको घेर लेंगी। ऐसे में आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसे आयुर्वेदिक पाउडरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे आप बाल धो सकते हैं। इन आयुर्वेदिक पाउडरों से बाल धोने के बाद आपको कई परेशानियों के छुटकारा मिल जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 7
Amla - फोटो : iStock
इस्तेमाल करें ये आयुर्वेदिक पाउडर

हम आज के लेख में आपको शिकाकाई, आंवला और रीठा के पाउडरों से बाल धोने का सही तरीका बताने जा रहे हैं। इसके इस्तेमाल से आपको कई परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

3 of 7
hair wash - फोटो : iStock
अगर आप इससे बाल धोना चाहते हैं तो सबसे पहले तीनों पाउडरों को बराबर मात्रा में निकाल कर अलग रख लें। इसके बाद एक बर्तन में पानी उबालकर ये मिला दें। जब पानी ठंडा हो जाए तो उससे बालों को धो लें। इस घोल से आपके सिर पर झाग बनने लगेगा, जिसके बाद आप सादा पानी सेे बाल धो सकते हैं। 

4 of 7
hair - फोटो : istock
बालों के अतिरिक्त तेल से मिलेगा फायदा

अगर आप इन आयुर्वेदिक पाउडरों से अपने बाल नियमित रूप से धोएंगे तो इससे आपके सिर की जड़ों पर जमने वाले अतिरिक्त तेल से आपको राहत मिलेगी। 
विज्ञापन

5 of 7
hair fall - फोटो : social media
दूर होगी गंदगी

बालों में जमने वाली गंदगी को दूर करने में ये आयुर्वेदिक पाउडर काफी मददगार रहते हैं। इनके इस्तेमाल से बालों की मजबूती भी बरकरार रहती है। 
विज्ञापन

6 of 7
hair fall - फोटो : istock
बालों का झड़ना करे कम

अगर आपके बाल ज्यादा झड़ रहे हैं तो आप इन आयुर्वेदिक पाउडरों का इस्तेमाल करके इस परेशानी से राहत पा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
hair - फोटो : istock
खत्म होगी दोमुंहे बालों की समस्या

अगर आपके बाल काफी ज्यादा दोमुंहे हैं तो ये आयुर्वेदिक पाउडर आपकी इस समस्या को भी दूर करने में मददगार हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें