फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care Tips: बालों में केला लगाने से क्या होता है ? खबर पढ़कर हो जाएंगे हैरान

Fri, 25 Jul 2025 09:48 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Banana Benefits For Hair: सिर्फ एक केला आपके शरीर के साथ-साथ आपके बालों की कई परेशानियों को दूर करने का काम कर सकता है। 
विज्ञापन
1 of 7
बालों में केला लगाने से क्या होता है ? - फोटो : Freepik.com
Banana Benefits For Hair: दादी-नानी के जमाने से बालों का ध्यान रखने के लिए घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों को भी घर पर ही अपने बालों की खास देखभाल करनी चाहिए। पर, व्यस्त जीवनशैली की वजह से हर दूसरा व्यक्ति इस परेशानी से जूझ रहा है।

इसी के चलते हम आपको एक घरेलू हेयर मास्क के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल भी काफी आसान है और इसके आपको कई फायदे मिलेंगे। हम बात कर रहे हैं केले के हेयर मास्क की, जोकि आपके बालों के लिए काफी लाभदायक है। दरअसल, केला विटामिन, मिनरल्स और नेचुरल मॉइस्चर गुणों से भरपूर होता है। इसलिए आप भी इसका इस्तेमाल हेयर केयर में कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
केले का हेयर मास्क बनाने का सामान - फोटो : Freepik.com
केले का हेयर मास्क बनाने का सामान

1 पका हुआ केला
1 टेबलस्पून शहद
1 टेबलस्पून नारियल तेल

 
विज्ञापन

3 of 7
विधि - फोटो : इंस्टाग्राम
विधि

इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आपको केवल तीन चीजों की जरूरत पड़ेगी। तीनों चीजों को लेकर सबसे पहले केले को अच्छी तरह से मैश कर लें। जब केला मैश हो जाए तो उसमें शहद और तेल मिक्स करें। इसे इतना अच्छी तरह मिक्स करें कि इसमें से गांठे हट जाएं और स्मूद पेस्ट तैयार हो जाए।

4 of 7
लगाने का तरीका - फोटो : Adobe stock
लगाने का तरीका 

अब इस पेस्ट को अपने बालों में सिरों से लेकर स्कैल्प तक पर अप्लाई करें। 30 मिनट तक इसे ऐसे ही लगा रहने दें और फिर माइल्ड शैंपू से धो लें। पहली ही बार में आपको इसका असर दिख जाएगा। इस मास्क से आपको क्या-क्या लाभ मिलने वाले हैं, हम आपको इस बारे में भी जानकारी देंगे। 

 
विज्ञापन

5 of 7
रूखे बालों से मिलेगा छुटकारा - फोटो : Adobe stock
1.  रूखे बालों से मिलेगा छुटकारा

अगर आपके बाल काफी रूखे हैं तो आप केले से बने इस मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, केले में प्राकृतिक मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं जो बालों को सॉफ्ट और सिल्की बनाते हैं। इससे आपके बाल पहली बार में ही सिल्की हो जाएंगे। 
 
विज्ञापन

6 of 7
बाल होंगे मजबूत - फोटो : Adobe stock

2. बाल होंगे मजबूत

अगर आपको काफी ज्यादा हेयर फॉल हो रहा है तो भी आप इस हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो इसमें विटामिन A, C, और E  मौजूद रहता है, जोकि बालों की जड़ों को पोषण देते हैं, जिससे हेयर फॉल कम होता है। इसलिए आप इसका भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रूसी होगी गायब - फोटो : Adobe stock
3. रूसी होगी गायब

बहुत से लोग बारिश और गर्मी के मौसम में भी रूसी से परेशान रहते हैं। ऐसे में केला में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीफंगल गुण स्कैल्प की सफाई कर डैंड्रफ को कम करते हैं। इसलिए यदि आप भी इस दिक्कत से जूझ रहे हैं तो केले के हेयर मास्क का इस्तेमाल करें। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें