Side Effects of Tie Your Hair Tightly: गर्मी का मौसम है। इस मौसम में वैसे तो सभी का हाल बेहाल है, लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी उन लड़कियों और महिलाओं के सामने नजर आती है, जिनके बाल काफी लंबे हैं। दरअसल, जिन महिलाओं के बाल लंबे होते हैं, गर्मी के मौसम में उन्हें अपने बालों को संभालने में काफी परेशानी होती है।
खुले बाल शरीर पर चिपकते हैं, इसलिए महिलाएं घर से लेकर शादी-विवाह तक में बालों को बांध लेती हैं। घर पर तो महिलाएं अपने बालों को काफी ज्यादा टाइट बांध लेती हैं, ताकि ये लंबे समय तक ऐसे ही बने रहें। जबकि बालों को टाइट बांधने से काफी परेशानी होती है। यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे कि बाल यदि आप ज्यादा टाइट बांधेंगी तो इससे आपके बालों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
2 of 7
दिखता है हेयर लाइन पर असर
- फोटो : Adobe stock
दिखता है हेयर लाइन पर असर
यदि आप ज्यादा टाइट चोटी बनाती हैं, तो इसका असर हेयर लाइन पर दिखता है। दरअसल, ज्यादा टाइट चोटी से हेयरलाइन यानी माथे के पास के बाल खिंचते रहते हैं। जिससे आगे के बाल धीरे-धीरे कम होने लगते हैं। इसलिए यदि पोनीटेल बनाती हैं तो भी अपने बालों को थोड़ा ढीला ही छोड़ें।
विज्ञापन
3 of 7
जड़ें होती हैं कमजोर
- फोटो : freepik
जड़ें होती हैं कमजोर
यदि आप चोटी को ज्यादा टाइट बांधते हैं तो इससे बालों की जड़ें कमजोर होने लगती हैं, जिसके बाद बाल तेजी से झड़ने लगते हैं। कई बार तो बालों की जड़ें इतनी कमजोर हो जाती हैं कि काफी ज्यादा बाल हेयरबैंड के साथ ही निकल जाते हैं।
4 of 7
बढ़ता है सिर दर्द
- फोटो : Freepik.com
बढ़ता है सिर दर्द
यदि आप अपनी चोटी को काफी कस कर बांधते हैं तो इससे स्कैल्प को काफी नुकसान पहुंचता है। ये बात ध्यान रखें कि बहुत टाइट चोटी स्कैल्प में दर्द और जलन पैदा कर सकती है। कई बार इस कारण सिर में भारीपन या माइग्रेन जैसे लक्षण भी महसूस हो सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
सोते समय तो टाइट चोटी बांधने के नुकसान
- फोटो : Freepik.com
सोते समय तो टाइट चोटी बांधने के नुकसान
रात के समय त्वचा और बाल खुद को हील करते हैं। इसलिए रात में तो अपने बालों को टाइट कभी न बांधें। दरअसल, ज्यादा टाइट चोटी बनाकर सोने से बालों में रगड़ और खिंचाव होता है, जिससे बाल ज्यादा टूटते हैं। इसलिए रात में बालों को खुला छोड़ें।
विज्ञापन
6 of 7
क्या करें ?
- फोटो : instagram
क्या करें ?
यदि आपके बाल लंबे हैं और आप हर टाइम बालों को खुला नहीं छोड़ सकतीं तो फिर बालों में ढीली चोटी बांधे। स्क्रंची की मदद से आप जूड़ा भी बनाकर सो सकती हैं। यदि चोटी गूंथ रही हैं तो इसे ढीला ही गूंथें, ताकि स्कैल्प पर इसका थोड़ा सा भी असर न पड़े।
अगर आपके बाल गीले हैं तब तो अपने बालों को टाइट क्या, ढीला भी नहीं बांधना चाहिए। गीले बालों को बांधने का असर स्कैल्प और बालों पर काफी ज्यादा पड़ता है। इसलिए बाल गीले हों तो बिल्कुल न बांधें।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।