Hair Care: कौन नहीं चाहता कि उनके बाल लंबे, काले और घने हों, लेकिन बढ़ते प्रदूषण का सीधा असर लोगों के बालों पर पड़ रहा है। जिस वजह से हर दूसरा व्यक्ति बालों के झड़ने से परेशान है। बालों का झड़ना कई वजह से हो सकता है। ऐसे में लोग सैलून जाकर हजारों रुपये खर्च करके हेयर ट्रीटमेंट कराते हैं। इसके अलावा कई लोग तो बाजार में मिलने वाले हेयर केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं पर, अक्सर देखा जाता है कि बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट बालों को नुकसान पहुंचा जाते हैं। ऐसे में लोग काफी परेशान हो जाते हैं।
लोगों की इसी परेशानी को देखते हुए आज हम आपको बाल झड़ने की एक ऐसी वजह बताने जा रहे हैं, जिसको ध्यान में रखकर आप बालों का झड़ना रोक सकते हैं। दरअसल, गलत तरीके से कंघी करने से लोगों के बाल काफी झड़ते हैं। इसी के चलते आज के लेख में हम आपको बालों में कंघी करने का सही तरीका बताने जा रहे हैं।