फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care: क्या आप जानते हैं बालों के हिसाब से इस्तेमाल करना चाहिए कंघा, जानें आपके लिए क्या सही?

Wed, 13 Sep 2023 04:10 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज के इस लेख में हम आपको कंघी के प्रकार बताने जा रहे हैं ताकि आप भी अपने बालों के हिसाब से ही इसका इस्तेमाल कर सकें।
विज्ञापन
1 of 5
hair - फोटो : istock
Hair Care: ये कौन नहीं चाहता कि उनके बाल लंबे, घने और मजबूत बनें। इसके लिए लोग की तरह-तरह के हेयर ट्रीटमेंट लेते हैं। हेयर ट्रीटमेंट का असर कुछ समय तक तो रहता है लेकिन आप हमेशा के लिए इससे मनमाफिक बाल नहीं पा सकते। बालों के लिए ट्रीटमेंट लेना तो आसान है लेकिन इसके बाद बालों का ध्यान रखना बेहद मुश्किल है। क्या आप जानते हैं कि बाजार में हर तरह के बालों के लिए अलग प्रकार की कंघी आती है। जी हां, ये सुनने में अजीब है लेकिन यही हकीकत है।

सभी हेयर स्पेशलिस्ट का कहना है कि, लोगों को अपने बालों के हिसाब से ही कंघी का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो आपके बाल और ज्यादा कमजोर हो जाएंगे। बहुत से लोगों तो इस बात की जानकारी ही नहीं है कि बालों के प्रकार से कंघी भी बाजार में आती हैं। ऐसे में आज के लेख में हम आपको सभी प्रकार के बालों के लिए कंघी के बारे में बताएंगे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
घने बाल - फोटो : istock
घने बालों के लिए

अगर आपके बाल काफी ज्यादा घने हैं तो आप उन्हें स्टाइल करने के लिए आप चौड़े और बड़े ब्रिसल्स वाली कंघी का ही प्रयोग करें। अगर आप ऐसा नहीं करेंगी तो ये बालों में उलझने लगेगी। चौड़े ब्रिसल्स बालों की जड़ों तक जाकर बालों को सुलझा देती है। 
विज्ञापन

3 of 5
hair massage - फोटो : सोशल मीडिया।
पतले बालों के लिए

अगर आपके बाल काफी पतले हैं तो आपको हमेशा पतले, छोटे और घने बिसल्स वाली स्पेशल कंघी का इस्तेमाल करना चाहिए। इस तरह की कंघी के इस्तेमाल से आपके बाल झड़ने की समस्या कम हो सकती है। 

4 of 5
curly hair - फोटो : istock
घुंघराले बालों के लिए 

बहुत से लोगों के बाल पहले से ही घुंघराले होते हैं तो कई लोग इसे कर्ल कराते हैं। ऐसे लोगों को नायलॉन के चौड़े बिसल्स वाली कंघी का इस्तेमाल करना चाहिए। ये बालों में फंसती नहीं है और इसके इस्तेमाल से बाल सुलझाना आसान होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hair - फोटो : istock
स्ट्रेट बालों के लिए

अगर आपके बाल पहले ही स्ट्रेट और सिल्की हैं तो आपको नेचुरल ब्रिसल्स वाले कंघी का इस्तेमाल करना चाहिए। स्ट्रेट बालों में कंघी करने में ज्यादा परेशानी नहीं होती है। ऐसे में आप फ्लैट पैडल ब्रश का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें