फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपको भी हैं ये बुरी आदतें तो त्वचा पर दिखने लगेगा बुढ़ापे का असर

Sun, 13 Mar 2016 10:59 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
habits bad for beauty - फोटो : getty images
हर किसी की कोई न कोई बुरी आदत तो होती ही है। लेकिन ऐसी कोई आदत जो आपकी खूबसूरती और स्मार्टनेस को कम दे, उसे छोड़ देना ही बेहतर है। आपको अभी भले ही अहसास न हों लेकिन आपकी कुछ आदतों के कारण आपको आगे चल कर जो नुकसान होगा, उसे ठीक करना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन

ये आदतें घटा देंगी आपकी स्मार्टनेस

2 of 10
- फोटो : getty images
स्ट्रॉ से ड्रिंक्स पीना छोड़ दीजिए। काफ वक्त तक होठों को सिकोड़ने से होठों पर लाइनें बननी लगती हैं। इन्हें स्मोकर लाइन भी बोलते हैं। इसे रोकने का एक ही तरीका है कि उन हरकतों को रोक दें जिनकी वजह से ये बनती हैं।
 
विज्ञापन

ये आदतें घटा देंगी आपकी स्मार्टनेस

3 of 10
- फोटो : getty images
पुरानी ब्लेड वाले रेजन इस्तेमाल न करें। ब्लेड को धारदार रखने के लिए किसी सूखी जगह रखें ताकि उसपर जंग न लगे। इस तरह आफको इंफेक्शन होने की संभावना नहीं रहेगी। और अगर जंग लग गई है तो उसे फएंक देने में ही भलाई है। शेव करने के बाद रेजर को अच्छे से धोना भी जरूरी है।

ये आदतें घटा देंगी आपकी स्मार्टनेस

4 of 10
- फोटो : getty images
बालों में इस्तेमाल होने वाले पुराने उत्पाद फेंक दें। थोड़ा थोड़ा कर के बचाने या लंब वक्त तक चलाने से फायदा नहीं बल्कि नुकसान ही होगा। एक साल से ज्यादा कोई शैंपू या कंडीशनर न इस्तेमाल करें।
विज्ञापन

ये आदतें घटा देंगी आपकी स्मार्टनेस

5 of 10
- फोटो : getty images
अपना तकिया गिलाफ कुछ कुछ दिनों में धोते रहें। बले ही आफको उस पर कोई गंदगी न दिख रही हो या बदबू भी न आ रही हो लेकिन अपनी त्वचा साफ रखने के लिए ऐसा करना जरूरी है। चेहरे की गंदगी, तेल सब तकिया गिलाफ जमा होता रहता है। इसके कारण आपको न सिर्फ त्वचा में जलन महसूस हो सकती है बल्कि उसके छेदो को भी बंद कर सकता है जो आपकी खूबसूरती घटाने के लिए काफी है।
 
विज्ञापन

ये आदतें घटा देंगी आपकी स्मार्टनेस

6 of 10
- फोटो : getty images
नाखून खाने से ज्यादा गंदी आदत तो कोई हो ही नहीं सकती। ऐसा करते हैं, तो छोड़ दीजिए। इसके बजाए नाखून को नेलकटर से काटें, साफ और मुलायम रखें।
विज्ञापन

ये आदतें घटा देंगी आपकी स्मार्टनेस

7 of 10
- फोटो : getty images
खूब सारा मेकअप लगाना छोड़ दें। ये खासकर लड़कियों के लिए है लेकिन लड़के भी अगर बहुत सज धज के जाते हैं तो कम कर दें।

ये आदतें घटा देंगी आपकी स्मार्टनेस

8 of 10
- फोटो : getty images
मेकअप कर भी लिया है तो वापस आने के बाद उसे उतारे बिनो बिलकुल न सोएं। इससे त्वचा को बहुत नुकसान पहुंचता है। कसरत करते वक्त भी मेकअप न लगाएं क्योंकि पसीना में मिल कर वो और त्वचा को खराब कर देगा।

ये आदतें घटा देंगी आपकी स्मार्टनेस

9 of 10
- फोटो : getty images
बात बात पर अपने बालों के साथ खेलना या उसमें हाथ डालते रहना उन्हें कमजोर कर देता है। इसकी वजह से बालों में और तेल इक्क्ठा हो जाता है। हाथों की गंदगी भी बालों में लगती है।
 
विज्ञापन

ये आदतें घटा देंगी आपकी स्मार्टनेस

10 of 10
- फोटो : getty images
धूप में घूम घूम के शरीर का टैन हो जाना कोई अच्छी बात नहीं है। टैन इस बात का सबूत है कि त्वचा पहले ही खराब हो चुकी है। इसीलिए आप उम्र से पहले बूढ़े लगने लगते हैं। इसलिए सनस्क्रीन लगाए बिना बाहर न निकलें और पूरा ढक कर चलेँ।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें